एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | दिल्ली में न्यूनतम तापमान 25.6 डिग्री सेल्सियस, वायु गुणवत्ता ‘संतोषजनक’ स्तर पर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली में सोमवार को सुबह की शुरुआत स्वच्छ हवा के साथ हुई क्योंकि राष्ट्रीय राजधानी का वायु गुणवत्ता ‘संतोषजनक’ श्रेणी में दर्ज किया गया।

देश की खबरें | दिल्ली में न्यूनतम तापमान 25.6 डिग्री सेल्सियस, वायु गुणवत्ता ‘संतोषजनक’ स्तर पर

नयी दिल्ली, आठ जुलाई दिल्ली में सोमवार को सुबह की शुरुआत स्वच्छ हवा के साथ हुई क्योंकि राष्ट्रीय राजधानी का वायु गुणवत्ता ‘संतोषजनक’ श्रेणी में दर्ज किया गया।

मौसम विभाग के अधिकारियों ने बताया कि शहर में न्यूनतम तापमान 25.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो इस मौसम के औसत तापमान से 2.3 डिग्री कम है।

वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 56 दर्ज किया गया।

शून्य से 50 के बीच एक्यूआई को ‘अच्छा’, 51 से 100 के बीच को ‘संतोषजनक’, 101 से 200 के बीच को ‘मध्यम’, 201 से 300 के बीच को ‘खराब’, 301 से 400 के बीच को ‘बहुत खराब’ तथा 401 से 500 के बीच को ‘गंभीर’ माना जाता है।

सुबह आठ बजकर 30 मिनट पर सापेक्ष आर्द्रता 83 प्रतिशत रही। मौसम विभाग ने दिन में हल्की बारिश के साथ आसमान में बादल छाए रहने का अनुमान जताया है।

विभाग ने बताया कि अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 08, 2024 10:32 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).