देश की खबरें | दिल्ली में न्यूनतम तापमान 25.4 डिग्री सेल्सियस
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राष्ट्रीय राजधानी में शनिवार को न्यूनतम तापमान 25.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो इस मौसम के औसत तापमान से एक डिग्री कम है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने यह जानकारी दी।
नयी दिल्ली, 24 अगस्त राष्ट्रीय राजधानी में शनिवार को न्यूनतम तापमान 25.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो इस मौसम के औसत तापमान से एक डिग्री कम है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने यह जानकारी दी।
मौसम विभाग ने बताया कि सुबह साढ़े आठ बजे आर्द्रता का स्तर 91 प्रतिशत दर्ज किया गया।
मौसम विभाग ने राजधानी में दिन में बादल छाए रहने और हल्की बारिश होने की संभावना जताई है। उसने बताया कि दिल्ली में शनिवार को अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।
आईएमडी ने बताया कि सुबह साढ़े आठ बजे समाप्त हुए 24 घंटे में पीतमपुरा वेधशाला ने 70.5 मिमी, रिज वेधशाला ने 37.6 मिमी और दिल्ली विश्वविद्यालय वेधशाला ने 37 मिमी बारिश होने की जानकारी दी।
केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार दिल्ली में सुबह नौ बजे वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 96 प्रतिशत दर्ज किया गया, जो ‘संतोषजनक’ श्रेणी में आता है।
शून्य से 50 के बीच एक्यूआई ‘अच्छा’, 51 से 100 के बीच ‘संतोषजनक’, 101 से 200 के बीच ‘मध्यम’, 201 से 300 के बीच ‘खराब’, 301 से 400 के बीच ‘बहुत खराब’ और 401 से 500 के बीच ‘गंभीर’ माना जाता है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 24, 2024 10:38 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

