देश की खबरें | दिल्ली में न्यूनतम तापमान 23.2 डिग्री सेल्सियस, बारिश का पूर्वानुमान
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राष्ट्रीय राजधानी में शनिवार सुबह न्यूनतम तापमान 23.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से दो डिग्री कम है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने यह जानकारी दी।
नयी दिल्ली, नौ सितंबर राष्ट्रीय राजधानी में शनिवार सुबह न्यूनतम तापमान 23.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से दो डिग्री कम है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने यह जानकारी दी।
आईएमडी के मुताबिक, सुबह आठ बजकर 30 मिनट पर सापेक्षिक आर्द्रता 98 प्रतिशत रही।
विभाग ने बताया कि शहर में अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।
मौसम विभाग ने दिल्ली में शनिवार को बादल छाए रहने और हल्की बारिश होने की संभावना व्यक्त की है।
विभाग ने प्रगति मैदान के पास एक अतिरिक्त स्वचालित मौसम केंद्र स्थापित किया है, जो विशिष्ट और वास्तविक समय में मौसम पूर्वानुमान बताएगा।
प्रगति मैदान में शनिवार से जी20 शिखर सम्मेलन की शुरुआत हो रही है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 09, 2023 11:00 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

