एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | कश्मीर में कई जगहों पर न्यूनतम तापमान में सुधार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कश्मीर में कई जगहों पर न्यूनतम तापमान में सुधार देखा गया है, वहीं शुक्रवार को मौसम विभाग ने घाटी में अगले सप्ताह शुष्क मौसम रहने का पूर्वानुमान जताया है।

देश की खबरें | कश्मीर में कई जगहों पर न्यूनतम तापमान में सुधार

श्रीनगर, 12 फरवरी कश्मीर में कई जगहों पर न्यूनतम तापमान में सुधार देखा गया है, वहीं शुक्रवार को मौसम विभाग ने घाटी में अगले सप्ताह शुष्क मौसम रहने का पूर्वानुमान जताया है।

अधिकारियों ने बताया कि उत्तर कश्मीर के गुलमर्ग एवं अन्य जगहों पर रात के तापमान में सुधार देखा गया और न्यूनतम तापमान इस मौसम में सामान्य से अधिक रहा।

उन्होंने बताया कि गुलमर्ग में न्यूनतम तापमान शून्य से 2.4 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया जो पिछली रात के तापमान शून्य से 4.2 डिग्री सेल्सियस नीचे से करीब दो डिग्री अधिक है।

उन्होंने बताया कि न्यूनतम तापमान सामान्य से करीब 3.8 डिग्री अधिक था।

अधिकारियों ने बताया कि ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर में न्यूनतम तापमान शून्य से 0.6 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। काजीगुंड में न्यूनतम तापमान शून्य से तीन डिग्री सेल्सियस नीचे रहा। पहलगाम में यह शून्य से 4.6 डिग्री सेल्सियस नीचे बना रहा। कुपवाड़ा में शून्य से 2.3 डिग्री सेल्सियस नीचे, कोकेरनाग में शून्य से 1.1 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया।

मौसम विभाग ने अगले सप्ताह मौसम मुख्यत: शुष्क बने रहने का अनुमान जताया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 12, 2021 01:12 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).