एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | हरियाणा, पंजाब में न्यूनतम तापमान सामान्य से नीचे पहुंचा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पंजाब और हरियाणा शुक्रवार को शीत लहर की चपेट में हैं और अधिकतर स्थानों पर न्यूनतम तापमान सामान्य से नीचे दर्ज किया गया।

देश की खबरें | हरियाणा, पंजाब में न्यूनतम तापमान सामान्य से नीचे पहुंचा

चंडीगढ़, 12 जनवरी पंजाब और हरियाणा शुक्रवार को शीत लहर की चपेट में हैं और अधिकतर स्थानों पर न्यूनतम तापमान सामान्य से नीचे दर्ज किया गया।

दोनों राज्यों के कई हिस्सों में सुबह कोहरा भी छाया रहा।

मौसम विभाग के अनुसार, अमृतसर पंजाब का सबसे ठंडा स्थान रहा जहां न्यूनतम तापमान 1.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

बठिंडा में पारा दो डिग्री सेल्सियस, फरीदकोट में 2.8 डिग्री सेल्सियस, गुरदासपुर में तीन डिग्री सेल्सियस, लुधियाना में 4.6 डिग्री सेल्सियस, पटियाला में 4.4 डिग्री सेल्सियस और पठानकोट में 5.4 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया।

हरियाणा के नारनौल में न्यूनतम तापमान 2.2 डिग्री सेल्सियस, हिसार में 2.6 डिग्री सेल्सियस, झज्जर में 3.1 डिग्री सेल्सियस और फतेहाबाद में 3.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

करनाल में न्यूनतम तापमान चार डिग्री सेल्सियस, भिवानी में 4.1 डिग्री सेल्सियस, रोहतक में 4.2 डिग्री सेल्सियस, सिरसा में पांच डिग्री सेल्सियस और अंबाला में 5.4 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया।

दोनों राज्यों की साझा राजधानी चंडीगढ़ में न्यूनतम तापमान 5.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 12, 2024 01:22 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).