देश की खबरें | दिल्ली में सामान्य से अधिक रहा न्यूनतम तापमान
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राष्ट्रीय राजधानी में शुक्रवार को मौसम अपेक्षाकृत गर्म रहेगा और अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने यह जानकारी दी।
नयी दिल्ली, 17 फरवरी राष्ट्रीय राजधानी में शुक्रवार को मौसम अपेक्षाकृत गर्म रहेगा और अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने यह जानकारी दी।
आईएमडी ने बताया कि राष्ट्रीय राजधानी में न्यूनतम तापमान 12.8 डिग्री दर्ज किया गया जो सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस अधिक है।
मौसम विभाग के मुताबिक, शुक्रवार को दिनभर आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे।
दिल्ली में सुबह साढ़े आठ बजे सापेक्ष आर्द्रता 89 प्रतिशत दर्ज की गई।
‘सफर’ के मुताबिक, राष्ट्रीय राजधानी में सुबह नौ बजे वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 279 दर्ज किया गया।
गौरतलब है कि कि शून्य से 50 के बीच एक्यूआई ‘अच्छा’, 51 से 100 के बीच ‘संतोषजनक’, 101 से 200 के बीच ‘मध्यम’, 201 से 300 के बीच ‘खराब’, 301 से 400 के बीच ‘बहुत खराब’ और 401 से 500 के बीच एक्यूआई ‘गंभीर’ माना जाता है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Feb 17, 2023 10:54 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

