देश की खबरें | दिल्ली में न्यूनतम व अधिकतम तापमान सामान्य से ज्यादा, वायु गुणवत्ता ‘मध्यम’ श्रेणी में
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली की वायु गुणवत्ता सोमवार को ‘मध्यम’ श्रेणी में दर्ज की गई। वहीं, राष्ट्रीय राजधानी में अधिकतम व न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन तीन डिग्री सेल्सियस ज्यादा दर्ज किया गया।
नयी दिल्ली, नौ अक्टूबर दिल्ली की वायु गुणवत्ता सोमवार को ‘मध्यम’ श्रेणी में दर्ज की गई। वहीं, राष्ट्रीय राजधानी में अधिकतम व न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन तीन डिग्री सेल्सियस ज्यादा दर्ज किया गया।
राष्ट्रीय राजधानी में पूरे दिन गर्मी की स्थिति बनी रही और आर्द्रता का स्तर 39 प्रतिशत से 92 प्रतिशत के बीच रहा।
दिल्ली का अधिकतम तापमान 36.7 डिग्री सेल्सियस रहा, जो मौसम के औसत से तीन डिग्री अधिक है। वहीं, न्यूनतम तापमान भी सामान्य से तीन डिग्री ज्यादा 24.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
मौसम विभाग के अधिकारियों ने मंगलवार को आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहने और एक-दो स्थानों पर बूंदाबांदी होने की संभावना जताई है। अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमशः 36 और 24 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है।
दिल्ली में 24 घंटे का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 175 दर्ज किया गया।
शून्य से 50 के बीच एक्यूआई को ‘अच्छा’, 51 से 100 के बीच ‘संतोषजनक’, 101 से 200 के बीच ‘मध्यम’, 201 से 300 के बीच ‘खराब’, 301 से 400 के बीच ‘बहुत खराब’ और 401 से 500 के बीच ‘गंभीर’ श्रेणी में माना जाता है। 500 से अधिक एक्यूआई ‘अत्यंत गंभीर’ की श्रेणी में आता है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 09, 2023 11:36 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

