जरुरी जानकारी | माइंडट्री का चौथी तिमाही मुनाफा 54 प्रतिशत बढ़कर 317.3 करोड़ रुपये पर पहुंचा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. सूचना प्रौद्योगिकी क्षेत्र की कंपनी माइंडट्री ने शुक्रवार को कहा कि मार्च 2021 में समाप्त चौथी तिमाही में उसका एकीकृत शुद्ध लाभ 53.9 प्रतिशत बढ़कर 317.3 करोड़ रुपये पर पहुंच गया।

नयी दरिल्ली, 16 अप्रैल सूचना प्रौद्योगिकी क्षेत्र की कंपनी माइंडट्री ने शुक्रवार को कहा कि मार्च 2021 में समाप्त चौथी तिमाही में उसका एकीकृत शुद्ध लाभ 53.9 प्रतिशत बढ़कर 317.3 करोड़ रुपये पर पहुंच गया।

कंपनी ने कहा है कि परिचालन क्षमता में मजबूती आने से उसका मुनाफा बढ़ा हे। इसके साथ ही उसने चालू वित्त वर्ष के दौरान दहाई अंक में वृद्धि हासिल होने का अनुमान जताया है।

बेंगलूरू की इस कंपनी ने पिछले साल इसी तिमाही में 206.20 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ हासिल किया था। वहीं इस दौरान कंपनी का कुल राजस्व भी 2.9 प्रतिशत बढ़कर 2,109.3 करोड़ रुपये हो गया। एक साल पहले की चौथी तिमाही में उसने 2,050.5 करोड़ रुपये का कारोबार किया था।

अमेरिकी डालर के मुताबिक चौथी तिमाही में कंनी का शुद्ध लाभ 53.4 प्रतिशत बढ़कर 4.33 करोड़ डालर हो गया वहीं उसका कारोबार 3.5 प्रतिशत बढ़कर 28.82 करोड़ डालर पर पहुंच गया।

माइंडट्री के मुख्य कार्यकारी अधिकारी और प्रबंधन निदेशक देबाशीष चटर्जी ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘हम अपने सतत् वृद्धि रुझान को देखते हुये आने वाले समय में मिलने वाले अवसरों और वित्त वर्श 2021-22 के परिदृश्य को लेकर पूरी तरह से आश्वस्त हैं। हमारे ग्राहक हमारे काम को लेकर संतुष्ट हैं और वह हमारी बदलाव लाने वाले काम की क्षमता को लेकर भरोसा करते हैं। हमारे पास अच्छी आर्डरबुक है और इसमें कुछ बेहतर र्दीर्घकालिक सौदे भी हैं।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Australia Women vs India Women ODI Stats: वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है भारत महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

Pakistan vs Sri Lanka, 50th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में श्रीलंका को हराकर भी टूर्नामेंट से बाहर हुआ पाकिस्तान, न्यूजीलैंड ने सेमीफाइनल में बनाई जगह; यहां देखें PAK बनाम SL मैच का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, T20 World Cup 2026 52nd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा टीम इंडिया बनाम वेस्टइंडीज के बीच सुपर-8 का महामुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Kolkata Weather And Rain Forecast For India vs West Indies Match: कोलकाता में भारत बनाम वेस्टइंडीज सुपर 8 मुकाबले पर बारिश का खतरा नहीं, लेकिन ओस बन सकती है बड़ा फैक्टर

\