खेल की खबरें | शनिवार की शाम को होगा मिल्खा सिंह का अंतिम संस्कार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. स्वतंत्र भारत के सबसे बड़े खिलाड़ियों में से एक मिल्खा सिंह का अंतिम संस्कार शनिवार को शाम यहां किया जायेगा । उनका कोरोना संक्रमण से एक महीने तक जूझने के बाद कल देर रात निधन हो गया ।

चंडीगढ, 19 जून स्वतंत्र भारत के सबसे बड़े खिलाड़ियों में से एक मिल्खा सिंह का अंतिम संस्कार शनिवार को शाम यहां किया जायेगा । उनका कोरोना संक्रमण से एक महीने तक जूझने के बाद कल देर रात निधन हो गया ।

परिवार के एक प्रवक्ता ने कहा ,‘‘ अंतिम संस्कार शनिवार को शाम पांच बजे होगा ।’’

मिल्खा के परिवार में पुत्र गोल्फर जीव मिल्खा सिंह और तीन बेटियां हैं ।

पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने उनके निधन पर शोक जताया है ।उन्होंने ट्वीट किया ,‘‘ मिल्खा सिंह जी के निधन से दुखी और स्तब्ध हूं । इससे भारत और पंजाब के लिये एक युग का अंत हो गया । उनके परिवार और प्रशंसकों के प्रति मेरी संवेदना । वह आने वाली पीढियों के लिये प्रेरणास्रोत रहेंगे ।’’

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने कहा कि भारत ने एक महान खिलाड़ी को खो दिया ।

उन्होंने कहा ,‘‘ मिल्खा जी हमारे बीच नहीं रहे लेकिन वह देश का नाम रोशन करने के लिये हर भारतीय को प्रेरित करते रहेंगे । फ्लाइंग सिख हमेशा भारतीयों के दिल में रहेगा ।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Pakistan vs Sri Lanka, 50th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में श्रीलंका को हराकर भी टूर्नामेंट से बाहर हुआ पाकिस्तान, न्यूजीलैंड ने सेमीफाइनल में बनाई जगह; यहां देखें PAK बनाम SL मैच का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, T20 World Cup 2026 52nd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा टीम इंडिया बनाम वेस्टइंडीज के बीच सुपर-8 का महामुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Kolkata Weather And Rain Forecast For India vs West Indies Match: कोलकाता में भारत बनाम वेस्टइंडीज सुपर 8 मुकाबले पर बारिश का खतरा नहीं, लेकिन ओस बन सकती है बड़ा फैक्टर

Zimbabwe vs South Africa Weather Update: दिल्ली में जिम्बाब्वे बनाम दक्षिण अफ्रीका मुकाबले में पिच और परिस्थितियां निभा सकती हैं अहम भूमिका, यहां जानें अरुण जेटली स्टेडियम का हाल

\