पूर्वी कांगो में हिंसा की घटनाएं बढ़ गई है, जहां दशकों से संघर्ष जारी है। इस क्षेत्र में 120 से अधिक हथियारबंद समूह लड़ रहे हैं। इनमें से ज्यादातर जमीन और मूल्यवान खनिजों वाली खदानों पर कब्जा करने के लिए लड़ रहे हैं जबकि कुछ अपने समुदायों की रक्षा करने की कोशिश कर रहे हैं।
इतुरी प्रांत के जाइबा गांव में विस्थापितों के लिए बनाए गए एक शिविर की नेता एंटोनेट नजाले ने ‘एसोसिएटेड प्रेस’ को बताया कि कोडेको मिलिशिया के हथियारबंद लोगों ने सोमवार रात को जाइबा गांव पर हमला किया।
उन्होंने कहा कि 55 नागरिक मारे गए लेकिन मृतकों की संख्या अधिक हो सकती है क्योंकि नष्ट हुए घरों से शवों को निकाले जाने का काम अभी भी जारी है।
संयुक्त राष्ट्र ने कहा है कि कुछ हमले युद्ध अपराध और मानवता के विरुद्ध अपराध हो सकते हैं।
नजाले ने कहा, ‘‘लगभग पूरे गांव पर हमला किया गया।’’
बहेमा बडजेरे जिले के प्रमुख जीन रिचर्ड लेंगा ने हमले की पुष्टि की और कहा कि कम से कम 38 लोग मारे गए हैं। उन्होंने कहा कि मृतकों की संख्या अधिक होने की आशंका है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)













QuickLY