विदेश की खबरें | पाकिस्तान के बलूचिस्तान में उग्रवादियों ने पुलिस चौकी पर हमला किया
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. सशस्त्र उग्रवादियों ने पाकिस्तान के अशांत बलूचिस्तान प्रांत में एक पुलिस चौकी पर हमला किया और घटनास्थल से भागने से पहले पास के एक सीमेंट कारखाने की मशीनरी और उपकरणों में आग लगा दी। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
कराची, 10 जनवरी सशस्त्र उग्रवादियों ने पाकिस्तान के अशांत बलूचिस्तान प्रांत में एक पुलिस चौकी पर हमला किया और घटनास्थल से भागने से पहले पास के एक सीमेंट कारखाने की मशीनरी और उपकरणों में आग लगा दी। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
यह घटना बृहस्पतिवार को मस्तुंग शहर में घटी।
एक पुलिस अधिकारी ने पुष्टि की कि हमला उस समय हुआ जब पुलिस चौकी पर सुरक्षाकर्मियों की ड्यूटी बदल रही थी। सशस्त्र उग्रवादियों ने बंदूकें, गोला-बारूद, वायरलेस सेट, मोटरसाइकिलें छीन लीं और सीमेंट कारखाने में उपकरणों में आग लगा दी।
सुरक्षाकर्मियों के घटनास्थल पर पहुंचने से पहले ही उग्रवादी भाग निकले।
सूत्रों ने बताया कि हमले में कोई हताहत नहीं हुआ।
उन्होंने कहा कि बृहस्पतिवार को संदिग्ध रूप से प्रतिबंधित अलगाववादी समूहों के सदस्य सशस्त्र उग्रवादियों ने खुजदार में भी इसी तरह का हमला किया था, जो बलूचिस्तान प्रांत के सुदूर इलाके में स्थित है।
उन्होंने कहा कि खबरों के अनुसार, उग्रवादियों ने वहां से भागने से पहले एक बैंक लूटा और एक पुलिस थाने को जला दिया।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jan 10, 2025 04:24 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

