ताजा खबरें | कश्मीरी पंडितों का प्रवास ‘आधिकारियों की आवाजाही’ का हिस्सा : सरकार

Get latest articles and stories on Latest News at LatestLY. सरकार ने बुधवार को कहा कि कश्मीरी पंडितों के 115 परिवारों का कश्मीर से हालिया जम्मू प्रवास ‘‘अधिकारियों की आवाजाही का हिस्सा’’ है और यह शैक्षिक संस्थानों में शीतकालीन अवकाश की वजह से हुआ है।

नयी दिल्ली, एक दिसंबर सरकार ने बुधवार को कहा कि कश्मीरी पंडितों के 115 परिवारों का कश्मीर से हालिया जम्मू प्रवास ‘‘अधिकारियों की आवाजाही का हिस्सा’’ है और यह शैक्षिक संस्थानों में शीतकालीन अवकाश की वजह से हुआ है।

गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने राज्यसभा को एक प्रश्न के लिखित उत्तर में यह जानकारी दी। सरकार से कांग्रेस के नारणभाई जे राठवा ने पूछा था कि क्या सुरक्षा संबंधी बढ़ती चिंता सहित अन्य वजहों से कई हिंदू और सिख श्रीनगर से अन्यत्र जा रहे हैं।

राय ने उत्तर में बताया ‘‘अक्टूबर 2021 में, कश्मीर में रह रहे करीब 115 कश्मीरी पंडित परिवार जम्मू चले गए। इनमें ज्यादातर महिलाएं और बच्चे हैं। ये परिवार सरकारी कर्मचारियों के हैं और इनमें से ज्यादातर लोग अधिकारियों की आवाजाही के तहत और शैक्षिक संस्थानों में शीतकालीन अवकाश की वजह से जम्मू गए हैं।’’

उन्होंने बताया कि जम्मू कश्मीर सरकार की एक वर्तमान योजना के तहत, आतंकवादी हिंसा संबंधी घटनाओं में मारे गए नागरिकों के परिजन को एक-एक लाख रुपये की अनुग्रह राशि दी जाएगी।

राय ने बताया, ‘‘इसके अलावा भारतीय भूभाग में आतंकवादी हिंसा, सांप्रदायिक हिंसा, वामपंथी चरमपंथियों की हिंसा, सीमा पार से गोलीबारी, बारुदी सुरंग में या आईईडी में विस्फोट से जान गंवाने वाले आम नागरिकों के परिवार के लिए केंद्रीय सहायता योजना के तहत पांच लाख रुपये दिए जाते हैं।’’

उन्होंने बताया कि श्रीनगर में अल्पसंख्यक समुदाय की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए कई इंतजाम किए गए हैं।

उल्लेखनीय है कि इस साल अक्टूबर में आतंकवादियों ने जम्मू के प्रमुख कश्मीरी पंडित केमिस्ट एम एल बिन्द्रू, एक सरकारी स्कूल की सिख प्राचार्य और एक हिंदू शिक्षक तथा उत्तर प्रदेश एवं बिहार से आए कुछ रेहड़ी-पटरी वालों को मार डाला था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Ladki Behan Yojna e-KYC Deadline: लाड़की बहन योजन के लिए ई-केवाईसी सुधार की प्रकिया जल्द करें पूरी, 31 मार्च हैं लास्ट डेट

RBI New Rules for Digital Payments: आरबीआई के नए नियम, 1 अप्रैल 2026 से डिजिटल पेमेंट के लिए टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन होगा अनिवार्य, चेक डिटेल्स

Quetta Gladiators vs Hyderabad Kingsmen 5th T20 Match Pitch Report And Weather Update: लाहौर में क्वेटा ग्लैडिएटर्स और हैदराबाद किंग्समेन मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

Quetta Gladiators vs Hyderabad Kingsmen, PSL 2026 5th T20 Match Preview: आज क्वेटा ग्लैडिएटर्स बनाम हैदराबाद किंग्समेन के बीच खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, मैच से पहले जानें हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट और प्लेइंग इलेवन समेत सारे डिटेल्स