देश की खबरें | प्रवासी केरल आने से पहले कोरोना वायरस की जांच कराएं : मुख्यमंत्री

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केरल के मुख्यमंत्री पी विजयन ने बुधवार को कहा कि खाड़ी में रहने वाले प्रवासी भारतीय राज्य आने से पहले कोविड-19 की जांच कराएं और प्रमाण पत्र लें कि वे संक्रमित नहीं हैं।

जियो

तिरुवनंतपुरम, 17 जून केरल के मुख्यमंत्री पी विजयन ने बुधवार को कहा कि खाड़ी में रहने वाले प्रवासी भारतीय राज्य आने से पहले कोविड-19 की जांच कराएं और प्रमाण पत्र लें कि वे संक्रमित नहीं हैं।

उन्होंने कहा कि अगर देशों में जांच करने की सुविधा नहीं हो तो केंद्र सरकार को दूतावासों के जरिए इसका प्रबंध करना चाहिए।

यह भी पढ़े | लालू यादव के करीबी और पूर्व केंद्रीय मंत्री रघुवंश प्रसाद सिंह कोरोना पॉजिटिव, हालत स्थिर.

विजयन ने कहा कि हम राज्य आने वाले लोगों के कभी खिलाफ नहीं रहे हैं।

उन्होंने कहा कि अगर विशेष विमान से कोविड-19 से संक्रमित मरीजों को लाया जाता है तो हम उनका स्वागत करने को तैयार हैं।

यह भी पढ़े | RJD नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री रघुवंश प्रसाद सिंह कोरोना वायरस से संक्रमित: 17 जून 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

मुख्यमंत्री ने कहा कि अगर संक्रमित व्यक्ति को अन्य यात्रियों के साथ सफर करने की इजाजत दी जाती है तो इससे संक्रमण फैलेगा।

केरल सरकार की आलोचना करते हुए केंद्रीय मंत्री वी मुरलीधरन ने कहा था कि लौट रहे सभी प्रवासियों का दूतावास के जरिए कोविड-19 की जांच कराना व्यवहारिक नहीं है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\