लुधियाना में प्रवासी मजदूरों ने विरोध मार्च निकाला
मजदूरों ने कहा कि उनके पैसे खत्म हो गए हैं और वे अपने गृह राज्य वापस लौटना चाहते हैं।
लुधियाना, 13 मई देशव्यापी लॉकडाउन के चलते यहां फंसे बिहार के प्रवासी मजदूरों ने बुधवार को एक विरोध मार्च निकाला।
मजदूरों ने कहा कि उनके पैसे खत्म हो गए हैं और वे अपने गृह राज्य वापस लौटना चाहते हैं।
प्रदर्शनकारियों में शामिल राम यादव ने कहा कि वे बिहार में अपने मूल निवास स्थान वापस जाना चाहते हैं।
उन्होंने कहा कि उनके पास अब धनराशि नहीं बची है और दावा किया कि उन कारखानों के मालिकों ने उन्हें पिछले महीने का वेतन नहीं दिया है जहां वे कार्य करते थे।
यादव ने पंजाब सरकार पर भी उन्हें राशन मुहैया नहीं कराने का आरोप लगाया।
माता रानी चौक जहां पर प्रदर्शन किया गया वहां पुलिसकर्मी भी मौजूद थे।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)
(The above story first appeared on LatestLY on May 13, 2020 07:10 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

