विदेश की खबरें | स्पेन में प्रवासी शिविर में आग लगी, 200 लोगों को बचाया गया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. स्पेन के मुख्य कृषि स्थल के पास स्थित इस शिविर में सैकड़ों प्रवासी रह रहे थे।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

स्पेन के मुख्य कृषि स्थल के पास स्थित इस शिविर में सैकड़ों प्रवासी रह रहे थे।

सकुशल निकाले गये लोगों को बस से पास के एक गोदाम में ले जाया गया जहां रेड क्रॉस के सदस्य उनकी देखभाल के लिए पहले से मौजूद थे।

अभी यह नहीं पता चल सका है कि आग कैसे लगी। इस संबंध में स्थानीय प्रशासन ने फोन कॉल का कोई जवाब नहीं दिया।

अल वालिली शिविर में रहने वाले अधिकांश लोग उप-सहारा अफ्रीका और मोरक्को निवासी पुरुष थे, जो आसपास के खेतों में काम करते थे। इस क्षेत्र में पर्यटन के अलावा कृषि भी आय का प्रमुख स्रोत है।

इससे पहले एक अदालत ने उस शिविर को ध्वस्त करने का आदेश दिया था। अदालत के आदेश में कहा गया था कि वहां के ढांचे जीर्ण-शीर्ण थे और आवास लाइसेंस के बिना बनाए गए थे।

इस बीच क्षेत्र में प्रवासियों के लिए काम करने वाले एक मानवाधिकार समूह (एपीडीएचए) ने आरोप लगाया कि सरकार के पास प्रवासियों को लेकर कोई उचित योजना नहीं है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\