एजेंसी न्यूज

विदेश की खबरें | कोविड-19 के मामले बढ़ने के मद्देनजर अधिक मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है: फाउची

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. फाउची ने कहा कि उन्हें अमेरिका में अतिरिक्त लॉकडाउन की उम्मीद नहीं है क्योंकि पिछली सर्दियों की पुनरावृत्ति से बचने के लिए पर्याप्त लोगों को टीका लगाया गया है। हालांकि, उन्होंने कहा कि अभी ‘‘महामारी को खत्म’’ करने के लिए पर्याप्त टीकाकरण नहीं हुआ है।

विदेश की खबरें | कोविड-19 के मामले बढ़ने के मद्देनजर अधिक मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है: फाउची

फाउची ने कहा कि उन्हें अमेरिका में अतिरिक्त लॉकडाउन की उम्मीद नहीं है क्योंकि पिछली सर्दियों की पुनरावृत्ति से बचने के लिए पर्याप्त लोगों को टीका लगाया गया है। हालांकि, उन्होंने कहा कि अभी ‘‘महामारी को खत्म’’ करने के लिए पर्याप्त टीकाकरण नहीं हुआ है।

फाउची ने रविवार को एबीसी के ‘‘दिस वीक’’ पर कहा, ‘‘मुझे विश्वास है, अतिरिक्त लॉकडाउन की जरूरत नहीं पड़ेगी, लेकिन हम भविष्य में कुछ दर्द और पीड़ा देख रहे हैं क्योंकि हम मामलों को बढ़ते हुए देख रहे हैं, यही कारण है कि हम बार-बार कहते रहते हैं कि इसका समाधान टीकाकरण है।’’

जॉन्स हॉपकिन्स विश्वविद्यालय के 30 जुलाई के आंकड़ों के अनुसार, अमेरिका में कोरोना वायरस संक्रमण के दैनिक नए मामले 16 जुलाई को 30,887 से बढ़कर 30 जुलाई को 77,827 हो गये और इसी अवधि में मृतकों की संख्या भी बढ़ी है जो 16 जुलाई को 253 से बढ़कर 30 जुलाई को 358 हो गई।

रोग नियंत्रण और रोकथाम केन्द्र (सीडीसी) के आंकड़े के अनुसार, वर्तमान में 12 वर्ष और उससे अधिक उम्र के 58 प्रतिशत अमेरिकियों को पूरी तरह से टीका लगाया गया है।

सीडीसी ने टीकाकरण के बाजवूद देशभर के स्कूलों में सभी शिक्षकों, कर्मचारियों, छात्रों और आगंतुकों के लिए मास्क पहनने की भी सिफारिश की है।

एपी

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 02, 2021 10:28 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).