जरुरी जानकारी | माइक्रोसॉफ्ट ने प्रौद्योगिकी स्टार्टअप्स को समर्थन के लिए इनवेस्ट इंडिया से गठजोड़ किया
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. माइक्रोसॉफ्ट इंडिया ने देश में प्रौद्योगिकी क्षेत्र की स्टार्टअप कंप़नियों को समर्थन देने के लिए इनवेस्ट इंडिया के साथ गठजोड़ किया है।
नयी दिल्ली, 24 अगस्त माइक्रोसॉफ्ट इंडिया ने देश में प्रौद्योगिकी क्षेत्र की स्टार्टअप कंप़नियों को समर्थन देने के लिए इनवेस्ट इंडिया के साथ गठजोड़ किया है।
इस भागीदारी के तहत स्टार्टअप्स के लिए माइक्रोसॉफ्ट का कार्यक्रम भारत सरकार के प्रमुख वैज्ञानिक सलाहकार के कार्यक्रम.. नव भारत के नवोन्मेषण की वृद्धि को रफ्तार (अग्नि मिशन) देने के लिये नजदीकी में काम करेगा।
इनवेस्ट इंडिया ने ही अग्नि मिशन का क्रियान्वयन किया है। यह स्टार्टअप इकाइयों को उपक्रम के रूप में काम करने को तैयार करता है।
एक बयान में कहा गया है कि अग्नि मिशन के सहयोग से माइक्रोसॉफ्ट ने अपने स्टार्टअप कार्यक्रम के साथ 11 स्टार्टअप कंपनियों को जोड़ा है।
इनवेस्ट इंडिया के प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) दीपक बागला ने कहा कि अग्नि का प्रमुख योगदान दुनिया के शीर्ष उपक्रमों के साथ मजबूत संबंधों के जरिये भारतीय नवोन्मेषण को आगे बढ़ाना है।
अजय
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)