जरुरी जानकारी | सूक्ष्म वित्त उद्योग का ऋण पोर्टफोलियो 5.16 प्रतिशत बढ़कर 2.43 लाख करोड़ रुपये पर : रिपोर्ट

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. सूक्ष्म वित्त उद्योग का सकल ऋण पोर्टफोलियो (जीएलपी) 30 सितंबर, 2021 तक 5.16 प्रतिशत बढ़कर 2.43 लाख करोड़ रुपये हो गया। यह 30 सितंबर, 2020 तक 2.31 लाख करोड़ रुपये था।

मुंबई, 15 दिसंबर सूक्ष्म वित्त उद्योग का सकल ऋण पोर्टफोलियो (जीएलपी) 30 सितंबर, 2021 तक 5.16 प्रतिशत बढ़कर 2.43 लाख करोड़ रुपये हो गया। यह 30 सितंबर, 2020 तक 2.31 लाख करोड़ रुपये था।

माइक्रोफाइनेंस इंस्टिट्यूशंस नेटवर्क (एमएफआईएन) की बुधवार को जारी रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई है।

एमएफआईएन एक उद्योग संघ है, जिसमें 58 एनबीएफसी-एमएफआई और बैंकों, लघु वित्त बैंकों (एसएफबी) और गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनियों (एनबीएफसी) सहित 39 सहयोगी इकाइयां शामिल हैं।

रिपोर्ट में कहा गया कि 30 सितंबर, 2021 तक सूक्ष्म वित्त उद्योग ने 10.52 करोड़ ऋण खातों के जरिये 5.65 करोड़ कर्जदारों को सेवाएं दीं।

रिपोर्ट में आगे कहा गया कि 13 बैंकों के पास 1.01 लाख करोड़ रुपये के कुल ऋण के साथ सूक्ष्म ऋण पोर्टफोलियो का सबसे बड़ा 41.52 प्रतिशत का हिस्सा है।

वही 82,749 करोड़ रुपये के ऋण के साथ दूसरे स्थान पर गैर-बैंकिंग वित्तीय सेवा कंपनियां (एनबीएफसी) और 40,534 करोड़ रुपये के ऋण के साथ तीसरे स्थान पर लघु वित्त बैंक (एसएफबी) हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Rajasthan Day 2026 Messages: राजस्थान स्थापना दिवस के इन हिंदी Quotes, WhatsApp Wishes. Facebook Greetings के जरिए दें शुभकामनाएं

RR vs CSK, IPL 2026 3rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा राजस्थान रॉयल्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): आईपीएल इतिहास में मुंबई इंडियंस की ऐतिहासिक जीत, धमाकेदार अंदाज़ में अंक तालिका में दूसरे पायदान पर पहुंची, जानें अन्य टीमों का हाल

MI vs KKR, IPL 2026 2nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर मुंबई इंडियंस ने किया जीत के साथ आगाज, रोहित शर्मा ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड