Asia Cup 2023: एशिया कप में पाकिस्तान की हार के बाद जावेद मियांदाद, मिस्बाह उल हक ने बाबर आज़म का किया समर्थन

पाकिस्तान के दिग्गज क्रिकेट खिलाड़ी जावेद मियांदाद और मिस्बाह उल हक ने मंगलवार को बाबर आजम का बचाव करते हुए कहा कि हाल ही में समाप्त हुए एशिया कप में खराब प्रदर्शन के लिए कप्तान को सीधे तौर पर दोषी नहीं ठहराया जाना चाहिए क्योंकि क्रिकेट एक टीम खेल है.

बाबर आजम (Photo Credits: Twitter)

कराची, 19 सितंबर पाकिस्तान के दिग्गज क्रिकेट खिलाड़ी जावेद मियांदाद और मिस्बाह उल हक ने मंगलवार को बाबर आजम का बचाव करते हुए कहा कि हाल ही में समाप्त हुए एशिया कप में खराब प्रदर्शन के लिए कप्तान को सीधे तौर पर दोषी नहीं ठहराया जाना चाहिए क्योंकि क्रिकेट एक टीम खेल है. मियांदाद और मिस्बाह  ने यहां एक कार्यक्रम में देश के क्रिकेट अधिकारियों से इस हार के बाद ज्यादा घबराहट दिखाने से बचने की सलाह दी. यह भी पढ़ें: पाकिस्तान क्रिकेट टीम में दरार की खबरों के बीच शाहीन अफरीदी ने बाबर आजम के साथ शेयर की तस्वीर; देखें कैप्शन

मियांदाद ने कहा, ‘‘सिर्फ बाबर आजम को दोष क्यों दिया जाए जब बाकी टीम ने भारत और श्रीलंका के खिलाफ एशिया कप मैचों में अच्छा प्रदर्शन नहीं किया.’’

उन्होंने कहा, ‘‘ देखिए हमारी टीम उतनी बुरी नहीं है जितनी एशिया कप में खेली थी. विश्व कप में अच्छा प्रदर्शन करने की उसमें काफी संभावनाएं हैं. बस यह देखना है कि हमारे खिलाड़ी भारतीय परिस्थितियों में दर्शकों से भरे स्टेडियम से कैसे सामंजस्य बिठाते है. भारत में हमारे खिलाड़ियों को शत्रुता का सामना करना पड़ सकता है.’’

मिस्बाह ने भी कहा कि पाकिस्तान तभी अच्छा करेगा जब टीम में सभी खिलाड़ी सामूहिक रूप से योगदान देंगे.

उन्होंने कहा, ‘‘यह उम्मीद न करें कि बाबर हर बार अच्छा प्रदर्शन करेगा. यह संभव नहीं है. यह टीम एक सामूहिक इकाई के रूप में सफल रही है और उन्हें भारत में भी यह याद रखना चाहिए.’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

England vs Sri Lanka, 3rd ODI Match Scorecard: रावलपिंडी में इंग्लैंड ने श्रीलंका के सामने रखा 430 रनों का विशाल लक्ष्य, हैरी ब्रूक ने जड़ा दोहरा शतक; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

England vs Sri Lanka, 3rd ODI Tri-Series Match Live Score Update: रावलपिंडी में इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच खेला जा रहा है त्रिकोणीय सीरीज का अहम मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? रावलपिंडी में इंग्लैंड बनाम श्रीलंका के बीच तीसरे वनडे मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

England vs Sri Lanka, 3rd ODI Match Live Toss And Scorecard: रावलपिंडी में श्रीलंका के कप्तान कुसल मेंडिस ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड