एजेंसी न्यूज

खेल की खबरें | मियामी ओपन टेनिस: रायबकिना ने ट्रेविसन को हरा लगातार 12वीं जीत दर्ज की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. रायबकिना ने इस दौरान लगातार 10 ऐस लगाये और वह लगातार 12वें मुकाबले में अजेय  रहीं।  

खेल की खबरें | मियामी ओपन टेनिस: रायबकिना ने ट्रेविसन को हरा लगातार 12वीं जीत दर्ज की

रायबकिना ने इस दौरान लगातार 10 ऐस लगाये और वह लगातार 12वें मुकाबले में अजेय  रहीं।  

कजाकिस्तान का प्रतिनिधित्व कर रही 23 साल की इस खिलाड़ी की यह साल की 20वीं जीत है। इस दौरान उन्हें चार मैचों में हार का सामना करना पड़ा है।

सेमीफाइनल में उनके सामने तीसरी वरीयता प्राप्त जेसिका पेगुला की चुनौती होगी। पेगुला ने अमेरिका की दो खिलाड़ियों के मुकाबले में 27वें स्थान पर काबिज अनास्तासिया पोटापोवा को बारिश से प्रभावित मैच में 4-6, 6-3, 7-6 से हराया।

पुरुषों के चौथे दौर के मुकाबले में दूसरी वरीयता प्राप्त स्टेफानोस सितसिपास को  करेन खाचानोव ने 7-6 , 6-4 से हराया, जबकि गत चैंपियन कार्लोस अलकराज, टेलर फ्रिट्ज और जननिक सिनर जैसे वरीयता प्राप्त खिलाड़ियों ने अपने-अपने मुकाबलों को सीधे सेट में जीता।  में हराया।

एटीपी रैंकिंग में पिछले सप्ताह शीर्ष पर पहुंचे अलकारज ने ऑस्ट्रेलियाई ओपन के सेमीफाइनलिस्ट टॉमी पॉल को 6-4, 6-4 से हराया। क्वार्टर फाइनल में उनके सामने फ्रिट्ज की चुनौती होगी।

नौवीं वरीयता प्राप्त अमेरिका के फ्रिट्ज ने होलगर रूने पर 6-3, 6-4 की जीत दर्ज की।

दसवीं वरीयता प्राप्त सिनर ने छठी वरीयता प्राप्त आंद्रे रुबलेव को 6-2, 6-4 से शिकस्त दी। सिनर के सामने अब गैर वरीय  एमिल रूसुवुओरी की चुनौती होगी। रूसुवुओरी ने बॉटिक वैन डे जैंडस्चुल्प को 4-6, 6-4, 7-5 से हराया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 29, 2023 01:46 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).