एजेंसी न्यूज

नर्सों के लिए सम्मान की अपील करने वाली मेक्सिको की नर्स कोरोना वायरस से संक्रमित

संस्थान ने उनके अकाउंट के एक ट्वीट को दोबारा पोस्ट किया है। इसमें नर्स ने कहा था कि वह कोविड-19 से संक्रमित होने के बाद खुद को पृथक कर रही हैं।

नर्सों के लिए सम्मान की अपील करने वाली मेक्सिको की नर्स कोरोना वायरस से संक्रमित

जेपेदा ‘मेक्सिकन सोशल सिक्युरिटी इंस्टीट्यूट’ में नर्सिंग की प्रमुख हैं।

संस्थान ने उनके अकाउंट के एक ट्वीट को दोबारा पोस्ट किया है। इसमें नर्स ने कहा था कि वह कोविड-19 से संक्रमित होने के बाद खुद को पृथक कर रही हैं।

अप्रैल के अंत में जेपेदा ने सरकार के नियमित संवाददाता सम्मेलन को संबोधित किया था। उन्होंने कहा था कि महामारी की शुरुआत के बाद से उनकी साथी नर्सों को 21 बार हमलों या दुर्व्यवहारों का सामना करना पड़ा है क्योंकि लोगों को डर है कि नर्स वायरस फैला सकती हैं।

संवाददाता सम्मेलन में जेपेदा रोने लगीं थीं। उन्होंने कहा था कि नर्सों को अपना युनिफॉर्म पहन कर सड़कों पर निकलने से मना किया गया है क्योंकि उन पर हमले हो सकते हैं।

उन्होंने कहा था, ‘‘इन हमलों ने हमारे पेशे को बेहद प्रभावित किया है। हम अपना जीवन अस्पतालों को दे रहे हैं।’’

संस्थान ने अपने ट्विटर अकाउंट पर लिखा है कि जेपेदा जल्द ही यह दिखाएंगी कि वह संघर्ष कभी नहीं छोड़ती हैं और अस्पताल उनकी प्रतीक्षा कर रहा है।

मेक्सिको में कोरोना वायरस से 38,324 लोग संक्रमित हैं और अब तक 3,926 लोगों की मौत हो चुकी है। उनमें से 8,544 स्वास्थ्य कर्मी हैं। अब तक 111 चिकित्सा कर्मियों की मौत हो चुकी है। वहीं 6,747 स्वास्थ्य कर्मियों में संक्रमण का संदेह है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

(The above story first appeared on LatestLY on May 13, 2020 12:51 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).