देश की खबरें | सप्ताहांत पर कर्फ्यू के दौरान भी होगा मेट्रो ट्रेन सेवा का संचालन
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली मेट्रो नेटवर्क की विभिन्न लाइनों पर सप्ताहांत के कर्फ्यू के दौरान भी ट्रेनों का संचालन होगा। अधिकारियों ने बुधवार को बताया कि ट्रेनों की फ्रीक्वेंसी अलग-अलग होगी।
नयी दिल्ली, पांच जनवरी दिल्ली मेट्रो नेटवर्क की विभिन्न लाइनों पर सप्ताहांत के कर्फ्यू के दौरान भी ट्रेनों का संचालन होगा। अधिकारियों ने बुधवार को बताया कि ट्रेनों की फ्रीक्वेंसी अलग-अलग होगी।
दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येन्द्र जैन ने मंगलवार को कहा था कि कोविड के बढ़ते मामलों के मद्देनजर सप्ताहांत पर कर्फ्यू लगाया जा रहा है।
वहीं दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (डीएमआरसी) ने बुधवार को कहा कि दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण द्वारा जारी दिशा-निर्देश के तहत सप्ताहांत (8-9 जनवरी) का कर्फ्यू लगाया गया है ताकि कोविड को फैलने से रोका जा सके।
उसने कहा, इस दौरान येलो लाइन (हुडा सिटी सेंटर से समयपुर बादली) और ब्लू लाइन (द्वारका सेक्टर 21 से नोएडा एलेक्ट्रॉनिक सिटी/वैशाली) पर ट्रेन की फ्रीक्वेंसी 15 मिनट रहेगी।
डीएमआरसी ने कहा कि सप्ताहांत पर कर्फ्यू के दौरान अन्य सभी लाइनों पर ट्रेनों की फ्रीक्वेंसी 20 मिनट रहेगी।
अधिकारियों ने बताया कि सोमवार से शुक्रवार तक मेट्रो ट्रेन सेवा का संचालन सामान्य रूप से होगा।
डीएमआरसी ने कहा कि ताजा दिशा-निर्देशों के अनुसार, मेट्रो ट्रेनों में सभी सीटों पर बैठने की अनुमति है, लेकिन खड़े होकर यात्रा करने की अनुमति नहीं है। ट्रेनों और स्टेशनों में यात्रियों के प्रवेश पर पाबंदियां जारी रहेंगी और प्रत्येक कोच में 50 यात्रियों को प्रवेश की अनुमति होगी।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jan 05, 2022 10:42 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

