देश की खबरें | रेड लाइन खंड पर तकनीकी कारणों से मेट्रो सेवाएं प्रभावित
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली मेट्रो की रेड लाइन के एक खंड पर कुछ तकनीकी दिक्कतों के कारण लगभग 90 मिनट तक सेवाएं प्रभावित रहीं। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
नयी दिल्ली, 31 अगस्त दिल्ली मेट्रो की रेड लाइन के एक खंड पर कुछ तकनीकी दिक्कतों के कारण लगभग 90 मिनट तक सेवाएं प्रभावित रहीं। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
रेड लाइन दिल्ली में रिठाला और गाजियाबाद में शहीद स्थल (बस अड्डे) को जोड़ती है।
एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, ‘‘रिठाला में ओएचई (ओवरहेड उपकरण) लाइन में कुछ तकनीकी कारणों से कॉरिडोर के एक खंड पर सेवाएं लगभग डेढ़ घंटे तक प्रभावित रहीं।’’
दिल्ली मेट्रो ने भी यात्रियों को सेवाओं में देरी के बारे में सूचित करने के लिए सुबह लगभग साढ़े आठ बजे ट्वीट किया था।
दिल्ली मेट्रो रेल निगम (डीएमआरसी) ने ट्वीट किया, ‘‘रेड लाइन पर पीतमपुरा और रिठाला के बीच सेवा में विलंब। अन्य सभी लाइनों पर सेवाएं सामान्य हैं।’’
अधिकारी ने कहा कि तकनीकी समस्या को बाद में सुलझा लिया गया और सामान्य सेवाएं बहाल कर दी गईं। सुबह लगभग 10 बजे डीएमआरसी ने फिर ट्वीट किया, ‘‘रेड लाइन पर सामान्य सेवा फिर से शुरू हो गई है।’’
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)