देश की खबरें | जोका-तारताला के बीच मेट्रो सेवा अक्टूबर या नवंबर में शुरू हो सकती है

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पश्चिम बंगाल के कोलकाता में जोका और तारताला के बीच मेट्रो रेल सेवाएं इस साल अक्टूबर या नवंबर में शुरू होने की संभावना है और इसके लिए परीक्षण बृहस्पतिवार को शुरू हो गया।

कोलकाता, 15 सितंबर पश्चिम बंगाल के कोलकाता में जोका और तारताला के बीच मेट्रो रेल सेवाएं इस साल अक्टूबर या नवंबर में शुरू होने की संभावना है और इसके लिए परीक्षण बृहस्पतिवार को शुरू हो गया।

जोका-बीबीडी बैग मेट्रो मार्ग के पहले चरण में जोका और तारताला के बीच सेवाओं के शुरू होने की संभावना है।

जोका और तारताला के बीच नौ किलोमीटर की दूरी पर परीक्षण बृहस्पतिवार को शुरू हुआ।

मेट्रो के एक अधिकारी ने बताया, “ जोका और तारताला के बीच वाणिज्यिक सेवाएं अक्टूबर या नवंबर तक शुरू होने की संभावना है।”

रेलवे सुरक्षा आयुक्त (सीआरएस) से मंजूरी मिलने के बाद ही रेलवे की यात्री सेवाएं शुरू हो सकती हैं।

उन्होंने कहा कि परीक्षण के दौरान गति जांच, स्टेशनों के बीच लगने वाले समय और सुरक्षा संबंधी विभिन्न मुद्दों जैसे कई मापदंडों को परखा जाएगा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स ने दिल्ली कैपिटल्स के सामने रखा 194 रनों का टारगेट, ध्रुव जुरेल और रियान पराग ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड