मौसम विभाग ने ‘अम्फान’ पर सटीक अनुमान के लिए नवीनतम प्रौद्योगिकी का इस्तेमाल किया : महापात्र

विभाग के महानिदेशक मृत्युंजय महापात्र ने बृहस्पतिवार को कहा कि मौसम विभाग ने अम्फान चक्रवात पर सटीक अनुमान के लिए नवीनतम प्रौद्योगिकी का इस्तेमाल किया जो सार्थक साबित हुई।

जमात

नयी दिल्ली, 21 मई भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने अम्फान चक्रवात से संबंधित सटीक अनुमान मुहैया कराने के लिए उपलब्ध सभी हालिया जानकारी और नवीनतम प्रौद्योगिकी का इस्तेमाल किया।

विभाग के महानिदेशक मृत्युंजय महापात्र ने बृहस्पतिवार को कहा कि मौसम विभाग ने अम्फान चक्रवात पर सटीक अनुमान के लिए नवीनतम प्रौद्योगिकी का इस्तेमाल किया जो सार्थक साबित हुई।

उन्होंने कहा कि आईएमडी ने चक्रवात के रास्ते, उसकी तीव्रता, तूफान के बढ़ने, इसके पहुंचने के समय और उससे जुड़े मौसम के बारे में सटीक पूर्वानुमान दिया।

महानिदेशक ने एक ऑनलाइन प्रेसवार्ता में कहा, '' मौसम विभाग ने अम्फान चक्रवात पर सटीक अनुमान के लिए नवीनतम प्रौद्योगिकी का इस्तेमाल किया। हमने इसके रास्ते को लेकर साढ़े तीन दिन पहले ही अनुमान लगा लिया था।''

उन्होंने यह भी कहा कि चक्रवात पर निगरानी रखने के लिए सैटेलाइट के अलावा विशाखापत्तनम में पूर्वी तट के साथ ही रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) के चांदीपुर, गोपालपुर, पारादीप और कोलकाता के केंद्रों के डॉप्लर रडार के पूरे तंत्र का भी इस्तेमाल किया गया।

महापात्र ने कहा कि भयंकर चक्रवाती तूफान कमजोर हो गया और बुधवार को रात करीब साढ़े ग्यारह बजे बांग्लादेश की ओर बढ़ गया।

उन्होंने कहा कि अभी पश्चिम बंगाल में चक्रवात का कोई प्रभाव नहीं रह गया है और इससे राहत एवं बचाव कार्य में सहायता मिलेगी।

ओडिशा और पश्चिम बंगाल के तटीय क्षेत्रों में बुधवार को 190 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाले विकराल चक्रवाती तूफान अम्फान के कारण भारी तबाही हुई। पश्चिम बंगाल में पिछले 100 साल में आए सबसे भयंकर चक्रवात के कारण कम से कम 72 लोगों की मौत हो गई जबकि हजारों लोग बेघर हो गए।

वहीं, आईएमडी ने कहा कि असम, मेघालय और हिमाचल प्रदेश के कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। इन राज्यों में दूर-दराज के क्षेत्रों में तेज से मूसलाधार बारिश की भी संभावना है।

पश्चिमी असम और पश्चिमी मेघालय में 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवा चल सकती है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शुभमन गिल ने कोलकाता नाइट राइडर्स के उम्मीदों पर फेरा पानी, 5 विकेट से मिली करारी हार; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 27वें मुकाबले में जीत की राह पर लौटना चाहेंगी सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी