देश की खबरें | मौसम विभाग ने शुक्रवार को दक्षिण बंगाल में भारी बारिश का पूर्वानुमान जताया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मौसम विभाग ने पश्चिम बंगाल के दक्षिणी जिलों में दुर्गा पूजा की महासप्तमी यानी शुक्रवार को भारी बारिश होने का पूर्वानुमान जताया क्योंकि बंगाल की खाड़ी के पश्चिमी-मध्य में निम्न दबाव का क्षेत्र पिछले दो दिन में और गहरा हो गया है।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

कोलकाता, 22 अक्टूबर मौसम विभाग ने पश्चिम बंगाल के दक्षिणी जिलों में दुर्गा पूजा की महासप्तमी यानी शुक्रवार को भारी बारिश होने का पूर्वानुमान जताया क्योंकि बंगाल की खाड़ी के पश्चिमी-मध्य में निम्न दबाव का क्षेत्र पिछले दो दिन में और गहरा हो गया है।

विभाग के कार्यालय द्वारा जारी एक बुलेटिन के अनुसार यह निम्न दबाव का क्षेत्र वर्तमान में ओडिशा के पारादीप से लगभग 180 किलोमीटर दक्षिण-दक्षिण पूर्व, सागर द्वीप के 350 किमी दक्षिण-पूर्व में और खेपूपारा से 490 किमी दक्षिण-पश्चिम में स्थित है।

यह भी पढ़े | दिल्ली में स्कूल खोलने के पक्ष में नहीं हैं अभिभावक.

इस क्षेत्र के प्रभाव के कारण दक्षिण बंगाल के कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश और गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है। इसके अलावा उत्तर और दक्षिण 24 परगना जिलों में एक या दो स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है।

बुलेटिन के मुताबिक 22-23 अक्टूबर को पुर्वी मेदिनीपुर जिले के एक या दो स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है।

यह भी पढ़े | पीएम मोदी कल बिहार चुनाव के लिए अपने अभियान की करेंगे शुरुआत, सासाराम-गया और भागलपुर में तीन रैलियों को करेंगे संबोधित: 22 अक्टूबर 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

इस दौरान कोलकाता, हावड़ा, हुगली और नादिया जिलों के कुछ स्थानों पर भी भारी बारिश होने का पूर्वानुमान जताया गया है।

मछुआरों को 22 से 24 अक्टूबर तक समुद्र में न उतरने की सलाह देते हुए कहा गया है कि जो लोग पहले से ही वहां हैं वहां से वापस चले आएं क्योंकि 24 अक्टूबर तक समुद्र की स्थिति गंभीर हो सकती है।

इस दौरान तटीय क्षेत्रों में, हवा की गति लगभग 40-50 किमी / घंटा होगी।

कोलकाता और आसपास के हावड़ा और हुगली जिलों में, महासप्तमी के दिन, 23 अक्टूबर को हवा की गति 30-40 किमी / घंटे तक पहुंचने की संभावना है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

हंगरी में विपक्ष की धमाकेदार जीत, गई ओरबान की सत्ता

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस को 18 रनों से हराया, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार की पारियां आई काम; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस के सामने रखा 240 रनों का विशाल लक्ष्य, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार ने खेली तूफानी पारियां; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड