जरुरी जानकारी | मेटा ने ऑनलाइन गतिविधियों की जासूसी करने वाली सात इकाइयों को अक्षम किया, उपयोगकर्ताओं को चेताया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. मेटा ने शुक्रवार को कहा कि उसने ऑनलाइन गतिविधियों की जासूसी करने वाली सात इकाइयों को अक्षम कर दिया है, जिसमें भारत की एक कंपनी शामिल है।

नई दिल्ली, 17 दिसंबर मेटा ने शुक्रवार को कहा कि उसने ऑनलाइन गतिविधियों की जासूसी करने वाली सात इकाइयों को अक्षम कर दिया है, जिसमें भारत की एक कंपनी शामिल है।

ये इकाइयां 100 देशों में अपने ग्राहकों के लिए नेताओं, चुनाव अधिकारियों, मानवाधिकार कार्यकर्ताओं और मशहूर हस्तियों को निशाना बना रही थीं।

निगरानी या जासूसी के लिए शुल्क लेकर सेवाएं (सर्विलेंस-फॉर-हायर) देने वाली ये कंपनियां इंटरनेट पर लोगों को खुफिया जानकारी जुटाने, तथ्यों को तोड़ने-मरोड़ने और उनके उपकरणों एवं खातों में सेंध लगाने के लिए लक्षित करती हैं।

ये कंपनियां चीन, इजराइल, भारत और उत्तरी मैसेडोनिया में स्थित हैं।

सोशल मीडिया की दिग्गज कंपनी मेटा (पूर्व में फेसबुक) 100 से अधिक देशों में लगभग 50,000 लोगों को चेतावनी संदेश (अलर्ट) भेज रही है, जिनके बारे में उसे लगता है कि वे इनमें से एक या अधिक संस्थाओं द्वारा लक्षित थे।

इन सात कंपनियों में बेलट्रॉक्स (भारत), साइट्रोक्स (उत्तर मैसेडोनिया), कोबवेब्स टेक्नोलॉजीज, कॉगनिट, ब्लैक क्यूब एवं ब्लूहॉक सीआई (इजराइल) तथा चीन की एक अज्ञात इकाई शामिल हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस के सामने रखा 240 रनों का विशाल लक्ष्य, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार ने खेली तूफानी पारियां; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

LSG vs GT, IPL 2026 19th Match Scorecard: गुजरात टाइटंस ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 7 विकेट से हराया, जोस बटलर और शुभमन गिल ने खेली शानदार पारियां; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट