एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | मौसम विभाग ने शनिवार तक हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश की चेतावनी दी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मौसम विभाग ने हिमाचल प्रदेश में शनिवार तक भारी बारिश की चेतावनी दी है।

देश की खबरें | मौसम विभाग ने शनिवार तक हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश की चेतावनी दी

शिमला, 28 जुलाई मौसम विभाग ने हिमाचल प्रदेश में शनिवार तक भारी बारिश की चेतावनी दी है।

यहां स्थित मौसम कार्यालय ने बताया कि भारी बारिश के कारण भूस्खलन तथा बाढ़ आने की आशंका है और नदियों तथा नालों में पानी का प्रवाह भी बढ़ सकता है।

शिमला और किन्नौर जिले को जोड़ने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग-पांच को शुक्रवार को खनेरी में भूस्खलन के कारण फिर से बंद कर दिया गया।

हिमाचल प्रदेश में 466 सड़कें अभी भी वाहनों के आवागमन के लिए बंद हैं जबकि 552 ट्रांसफार्मर और 204 जलापूर्ति योजनाएं प्रभावित हैं।

हिमाचल के कई हिस्सों में हल्की से भारी बारिश हुई जिसमें भोरंज में 127 मिलीमीटर (मिमी), कटौला में 118 मिमी, धर्मशाला में 76 मिमी, रामपुर में 49 मिमी, मंडी में 63 मिमी, नैना देवी और सुंदरनगर में 42 मिमी और कांगड़ा में 36 मिमी बारिश हुई।

राज्य में 24 जून को मानसून आने के बाद से अभी तक बारिश से जुड़ी घटनाओं और सड़क दुर्घटनाओं में 183 लोगों की मौत हो चुकी है।

राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र के अनुसार 33 लोग लापता हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 28, 2023 03:06 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).