देश की खबरें | मौसम विभाग ने फरवरी में उत्तर-पश्चिम भारत में सामान्य वर्षा का अनुमान जताया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने बुधवार को कहा कि उत्तर-पश्चिम भारत में फरवरी में ‘‘सामान्य बारिश’’ होने की संभावना है, जबकि क्षेत्र में शीतलहर चलने की संभावना कम है।

नयी दिल्ली, एक फरवरी भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने बुधवार को कहा कि उत्तर-पश्चिम भारत में फरवरी में ‘‘सामान्य बारिश’’ होने की संभावना है, जबकि क्षेत्र में शीतलहर चलने की संभावना कम है।

आईएमडी ने कहा कि पूर्वोत्तर और इससे सटे पूर्वी हिस्से को छोड़कर देश के अधिकांश हिस्सों में न्यूनतम तापमान सामान्य से लेकर सामान्य से नीचे रहने की संभावना है।

आईएमडी के महानिदेशक एम. माहपात्रा ने कहा कि फरवरी के दौरान प्रायद्वीपीय भारत के अधिकांश हिस्सों में अधिकतम तापमान सामान्य से नीचे रहने की संभावना है।

महानिदेशक ने प्रेसवार्ता के दौरान कहा कि उत्तर-पश्चिम भारत में इस साल फरवरी की बारिश का औसत सामान्य रहने की संभावना है। उन्होंने कहा कि फरवरी में शीतलहर चलने की संभावना भी बेहद कम है।

उन्होंने कहा कि पूर्वी और पूर्वोत्तर भारत के अधिकांश हिस्सों, पूर्व-मध्य भारत और उत्तर-पश्चिम और पश्चिम-मध्य भारत के कुछ हिस्सों में अधिकतम तापमान सामान्य से अधिक रहने का अनुमान है।

माहपात्रा ने कहा, ‘‘पूर्वानुमान है कि फरवरी के दौरान, प्रायद्वीपीय भारत के अधिकांश हिस्सों और मध्य भारत के कुछ हिस्सों में अधिकतम तापमान सामान्य से कम रहने की संभावना है।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\