एजेंसी न्यूज

मेसी और पुटेलस फीफा पुरस्कारों में सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुने गये

महिला वर्ग में स्पेन की अलेक्सिया पुटेलस ने लगातार दूसरे वर्ष सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का पुरस्कार जीता. कतर में एम्बाप्पे की टीम फ्रांस के खिलाफ रोमांचक फाइनल में अर्जेंटीना को विश्व कप का खिताब दिलाने वाले मेसी ने सोमवार रात को आयोजित कार्यक्रम में पिछले 14 साल में सातवीं बार फीफा पुरस्कार हासिल किया.

मेसी और पुटेलस फीफा पुरस्कारों में सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुने गये
Lionel Messi लियोनेल आंद्रेस मेस्सी (Photo: Twitter)

महिला वर्ग में स्पेन की अलेक्सिया पुटेलस ने लगातार दूसरे वर्ष सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का पुरस्कार जीता. कतर में एम्बाप्पे की टीम फ्रांस के खिलाफ रोमांचक फाइनल में अर्जेंटीना को विश्व कप का खिताब दिलाने वाले मेसी ने सोमवार रात को आयोजित कार्यक्रम में पिछले 14 साल में सातवीं बार फीफा पुरस्कार हासिल किया. उन्होंने अपने रिकॉर्ड पांचवें प्रयास में विश्व कप का खिताब जीता था.

फीफा के 211 सदस्य देशों के कोच और कप्तान के साथ चुने पत्रकारों और प्रशंसकों की समिति ने इन तीन खिलाड़ियों की अंतिम सूची को चुना था. फीफा पुरस्कार के मतदान में मेसी को 52 अंक, विश्व कप के गोल्डन बॉल विजेता एम्बाप्पे को 44 और बेंजेमा को 34 अंक मिले. पिछले दो साल में फीफा पुरस्कार जीतने वाले रॉबर्ट लेवांडोव्स्की और दिग्गज क्रिस्टियानो रोनाल्डो को इस साल के पुरस्कार के लिए 14 खिलाड़ियों की शुरुआती सूची में जगह नहीं मिली थी. यह भी पढ़ें : Ind vs Aus 3rd Test Live Streaming: तीसरे टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया को हरा WTC के फाइनल में जगह पक्की करने उतरेगी भारतीय टीम, जानें कब-कहां और कैसे देखें मुकाबला

मेसी ने इसके साथ ही 16वीं बार पुरुषों की सर्वश्रेष्ठ एकादश में जगह बनाकर रोनाल्डो के साथ साझा किए गए रिकॉर्ड को तोड़ा दिया. इस टीम में बेल्जियम के थिबाउट कोर्टोइस, मोरक्को के अशरफ हकीमी, पुर्तगाल के जोआओ कैंसेलो, नीदरलैंड के वर्जिल वैन डिज्क, बेल्जियम के केविन डी ब्रुइन, क्रोएशिया के लुका मोड्रिच, ब्राजील के कासेमीरो, नॉर्वे के एर्लिंग हालांड और फ्रांस के एम्बाप्पे तथा बेंजेमा शामिल है. पुटेलस ने अमेरिका की एलेक्स मॉर्गन और इंग्लैंड की बेथ मीड को पछाड़कर यह पुरस्कार जीता.

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 28, 2023 02:08 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).