देश की खबरें | होली पर पानी बचाने का संदेश-हिंदू त्योहारों पर हमला : मध्य प्रदेश सरकार के मंत्री

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मध्य प्रदेश सरकार में मंत्री विश्वास सारंग ने दावा किया कि होली पर पानी बचाने का संदेश हिंदू त्योहारों पर हमला है। उन्होंने इसे ‘सांस्कृतिक आतंकवाद’ करार दिया।

भोपाल, 17 मार्च मध्य प्रदेश सरकार में मंत्री विश्वास सारंग ने दावा किया कि होली पर पानी बचाने का संदेश हिंदू त्योहारों पर हमला है। उन्होंने इसे ‘सांस्कृतिक आतंकवाद’ करार दिया।

सारंग ने बृहस्पतिवार को यहां पत्रकारों से बातचीत में कहा कि लोगों को पानी बचाने का संकल्प लेना चाहिए, लेकिन केवल होली के दौरान ही इस संदेश को फैलाने से कोई लाभ नहीं होगा।

मंत्री ने सवाल किया, ‘‘ होली के दौरान हम कितना पानी इस्तेमाल करते हैं? ऐसा संदेश हमारे त्योहारों के आसपास ही क्यों आता है? साल भर पानी बचाना चाहिए।’’

उन्होंने दावा किया कि इन संदेशों का उद्देश्य युवाओं को संस्कृति और परंपरा से जुड़े हिंदू त्योहारों से दूर करना है।

सारंग ने आरोप लगाया, ‘‘यह हमारी आने वाली पीढ़ी पर हमला है। देश में सांस्कृतिक आतंकवाद फैलाया जा रहा है।’’

उन्होंने कहा कि लोग होली पर पानी बचाने का संदेश लेकर आते हैं, लेकिन अपनी कारें साफ करने के लिए कई गैलन पानी बर्बाद करते हैं।

मंत्री ने दावा किया, ‘‘ये लोग पर्यावरण के नाम पर हमारे हिंदू त्योहारों पर हमला कर रहे हैं।’’

इस वर्ष होलिका दहन बृहस्पतिवार को मनाया जा रहा है और धुलंडी.. जिसमें लोग एक दूसरे को रंग गुलाल लगाते हैं.. शुक्रवार को मनाया जायेगा।

गौरतलब है कि तमाम सामाजिक संस्थाएं और एनजीओ होली के अवसर पर लोगों से पानी बर्बाद नहीं करने और संसाधन का संरक्षण करने का अनुरोध किया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में चेन्नई सुपरकिंग्स ने मुंबई इंडियंस को 103 रनों से रौंदा, अकील होसेन ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Shubman Gill IPL Stats Against RCB: आईपीएल इतिहास में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं शुभमन गिल का प्रदर्शन, आंकड़ों पर एक नजर

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Virat Kohli IPL Stats Against GT: आईपीएल इतिहास में गुजरात टाइटंस के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं विराट कोहली का प्रदर्शन, ‘रन मशीन’ के आंकड़ों पर एक नजर