खेल की खबरें | मर्टन्स, सबालेंका को आस्ट्रेलियाई ओपन महिला युगल का खिताब

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. मर्टन्स और सबालेंका की दूसरी वरीयता प्राप्त जोड़ी ने फाइनल में चेक गणराज्य की बारबोरा क्रैजिसिकोवा और कैटरीना सिनियाकोवा को 6-2, 6-3 से हराकर टीम के रूप में अपना दूसरा ग्रैंडस्लैम खिताब हासिल किया। उन्होंने 2019 में यूएस ओपन का खिताब भी जीता था।

मर्टन्स और सबालेंका की दूसरी वरीयता प्राप्त जोड़ी ने फाइनल में चेक गणराज्य की बारबोरा क्रैजिसिकोवा और कैटरीना सिनियाकोवा को 6-2, 6-3 से हराकर टीम के रूप में अपना दूसरा ग्रैंडस्लैम खिताब हासिल किया। उन्होंने 2019 में यूएस ओपन का खिताब भी जीता था।

सबालेंका और मर्टन्स ने आखिरी गेम में तीन चैंपियनशिप प्वाइंट गंवाये। सबालेंका ने ऐस जमाकर चौथा चैंपियनशिप प्वाइंट हासिल किया जिसके बाद सिनियाकोवा का बैकहैंड बाहर चला गया।

क्रैजिसिकोवा और सिनियाकोवा ने 2018 में विंबलडन और फ्रेंच ओपन के युगल खिताब जीते थे। क्रैजिसिकोवा ने मिश्रित युगल के फाइनल में भी जगह बनायी है।

इस बीच अमेरिका के राजीव राम और ब्रिटेन के जो सैलिसबरी ने स्कॉटलैंड के जेमी मर्रे और ब्राजील के ब्रूनो सोरेस को 6-4, 7-6 (2) से हराकर पुरुष युगल के फाइनल में जगह बनायी।

पिछली बार के चैंपियन राम और सैलिसबरी फाइनल में क्रोएशिया के इवान डोडिग और स्लोवाकिया के फिलिप पोलासेक से भिड़ेंगे।

एपी

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Scorecard: धर्मशाला में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पंजाब किंग्स के सामने रखा 223 रनों का टारगेट, वेंकटेश अय्यर और विराट कोहली ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Winner Prediction: अरुण जेटली स्टेडियम में आज दिल्ली कैपिटल्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

DC vs RR Stats In IPL: आईपीएल इतिहास में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आकंड़ें

Kerala Lottery Result: केरल लॉटरी समृद्धि SM-55 के परिणाम घोषित, यहां देखें विजेताओं की सूची लाइव