देश की खबरें | ओडिशा में पारा चढ़ा, अधिकतम तापमान 37.2 डिग्री सेल्सियस
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. ओडिशा के भुवनेश्वर और झारसुगुड़ा में सोमवार को दोपहर में पारा 37.2 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचा और मौसम विभाग ने दिन के तापमान में और वृद्धि होने की पूर्वानुमान व्यक्ति किया है।
भुवनेश्वर, 10 अप्रैल ओडिशा के भुवनेश्वर और झारसुगुड़ा में सोमवार को दोपहर में पारा 37.2 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचा और मौसम विभाग ने दिन के तापमान में और वृद्धि होने की पूर्वानुमान व्यक्ति किया है।
राज्य के चंदबली में 37 डिग्री सेल्सियस, बालासोर और संबलपुर में 36 डिग्री सेल्सियस, हीराकुंड में 35.4 डिग्री सेल्सियस, क्योंझर में 35 डिग्री सेल्सियस, पुरी में 34 डिग्री सेल्सियस और पारादीप में 32.8 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान दर्ज किया गया।
भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने अगले पांच दिनों में राज्य के विभिन्न हिस्सों में तापमान के बढ़ने की भविष्यवाणी की है।
आईएमडी के महानिदेशक मृत्युंजय महापात्रा ने कहा, “बिहार, झारखंड, उत्तर प्रदेश, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र, गुजरात, पंजाब और हरियाणा के कुछ हिस्सों में काफी गर्मी पड़ने की भविष्यवाणी की गई है।”
ओडिशा में लगभग 30 स्थानों पर रविवार को 35 डिग्री सेल्सियस और उससे अधिक तापमान दर्ज किया गया, जिसमें बारीपदा में अधिकतम तापमान 39.5 डिग्री सेल्सियस और उसके बाद झारसुगुड़ा में 39 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
भुवनेश्वर के क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र के एक वैज्ञानिक यू.एस. दास ने कहा कि आंधी-तूफान और मौसम में होने वली बारिश में कमी आने के कारण तापमान बढ़ रहा है।
दास ने कहा कि 12 अप्रैल तक राज्य के कई स्थानों पर सामान्य तापमान 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच जाएगा।
उन्होंने कहा, “अगले दो से तीन दिनों के दौरान कुछ स्थानों पर दिन के तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होगी।”
इस बीच, राज्य सरकार ने 11 अप्रैल से कक्षा एक से कक्षा 12 तक के विद्यार्थियों के लिए सुबह की कक्षाओं की घोषणा की है। सुबह की कक्षाओं का समय सुबह सात बजे से पूर्वाह्न 11.30 बजे तक होगा।
क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र ने अपने रविवार शाम के बुलेटिन में सोमवार को कई जिलों के लिए आंधी की चेतावनी जारी की।
इसमें कहा गया, “मयूरभंज, क्योंझर, गजपति, रायगढ़, कंधमाल, कालाहांडी, नबरंगपुर, कोरापुट और मल्कानगिरी जिलों में एक या दो स्थानों पर आकाशी बिजली चमकने के साथ गरज के साथ छींटे पड़ने की संभावना है।”
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 10, 2023 05:00 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

