एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | दिल्ली में पारा 4.9 डिग्री सेल्सियस पर लुढ़का, वायु गुणवत्ता 'खराब' रही

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली में रविवार को न्यूनतम तापमान 4.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया लेकिन अभी तक शीत लहर की स्थिति नहीं बनी। मौसम विभाग ने यह जानकारी दी है।

देश की खबरें | दिल्ली में पारा 4.9 डिग्री सेल्सियस पर लुढ़का, वायु गुणवत्ता 'खराब'	रही

नयी दिल्ली, 15 दिसंबर दिल्ली में रविवार को न्यूनतम तापमान 4.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया लेकिन अभी तक शीत लहर की स्थिति नहीं बनी। मौसम विभाग ने यह जानकारी दी है।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के आंकड़ों के अनुसार शीत लहर की कोई स्थिति नहीं बनी।

दिल्ली में रविवार को न्यूनतम तापमान 4.9 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया जो रात्रि के सामान्य तापमान से 3.1 डिग्री कम था।

इससे पहले शनिवार को न्यूनतम तापमान आठ डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

आईएमडी ने बताया कि रविवार को दिल्ली में अधिकतम तापमान 23.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से 0.2 डिग्री कम था। साथ ही आर्द्रता का स्तर 91 से 45 प्रतिशत के बीच रहा।

आईएमडी ने सोमवार को मध्यम कोहरे का अनुमान जताया है तथा अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान पांच डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।

इस बीच दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) शाम चार बजे 294 दर्ज किया गया जो ‘खराब’ श्रेणी में आता है।

तय मानकों के मुताबिक शून्य से 50 के बीच एक्यूआई को ‘अच्छा’, 51 से 100 को ‘संतोषजनक’, 101 से 200 को ‘मध्यम’, 201 से 300 को ‘खराब’, 301 से 400 को ‘बेहद खराब’ और 401 से 500 को ‘गंभीर’ माना जाता है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 15, 2024 08:26 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).