देश की खबरें | कुख्यात महिला मादक पदार्थ तस्कर से नौ लाख रुपये की मेफेड्रोन बरामद
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मुंबई पुलिस ने उपनगर बांद्रा से एक कुख्यात महिला मादक पदार्थ तस्कर को गिरफ्तार कर उसके पास से नौ लाख रुपये कीमत का मेफेड्रोन(मादक पदार्थ) बरामद किया। एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी।
मुंबई, 18 अक्टूबर मुंबई पुलिस ने उपनगर बांद्रा से एक कुख्यात महिला मादक पदार्थ तस्कर को गिरफ्तार कर उसके पास से नौ लाख रुपये कीमत का मेफेड्रोन(मादक पदार्थ) बरामद किया। एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि महिला की पहचान निलोफर हाफिज शेख उर्फ निलोफर सेंडोल (45) के रूप में हुई है जिसे मंगलवार को बांद्रा (पश्चिम) के कुरैशी नगर से पकड़ा गया।
बांद्रा पुलिस थाने के अधिकारी ने कहा,''एक खुफिया सूचना के आधार पर महिला को उस वक्त गिरफ्तार किया गया जब वह 50 ग्राम मेफेड्रोन पहुंचाने जा रही थी। यह महिला रूबिना नियाजु शेख और सबिना सरफराज खान की करीबी है जिन पर शहर की पुलिस की नजर है।''
मेफेड्रोन जिसे आम बोलचाल में एमडी और मियाऊं मियाऊं के नाम से जाना जाता है, यह स्वापक औषधि और मन:प्रभावी पदार्थ (एनडीपीएस) अधिनियम के तहत प्रतिबंधित है।
उन्होंने कहा,''पुलिस को पता चला है कि निलोफर एक कुख्यात मादक पदार्थ तस्कर है जिसे पहले मुंबई पुलिस के मादक पदार्थ रोधी प्रकोष्ठ (एएनसी) एवं नारकोटिक्स नियंत्रण ब्यूरो (एनसीबी) ने गिरफ्तार किया था और अन्य मामलों में भी आरोपी के रूप में नामित किया था।''
अधिकारी ने बताया कि इस मामले में और लोगों को गिरफ्तार किए जाने की संभावना है।
उन्होंने बताया कि निलोफर को एनडीपीएस अधिनियम में गिरफ्तार किया गया है और आगे की जांच जारी है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 18, 2023 03:06 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

