एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | मुंबई में 12 करोड़ रुपये से अधिक की मेफेड्रॉन जब्त, तीन आरोपी गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मुंबई पुलिस ने शहर से 12.50 करोड़ रुपये की मेफेड्रॉन ड्रग्स जब्त करने के साथ ही इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी।

देश की खबरें | मुंबई में 12 करोड़ रुपये से अधिक की मेफेड्रॉन जब्त, तीन आरोपी गिरफ्तार

मुंबई, 21 फरवरी मुंबई पुलिस ने शहर से 12.50 करोड़ रुपये की मेफेड्रॉन ड्रग्स जब्त करने के साथ ही इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि डोंगरी पुलिस टीम ने बृहस्पतिवार तड़के इकबाल हुसैन सैय्यद (38) को पकड़ा था और उसके कब्जे से 60,000 रुपये कीमत की मेफेड्रॉन बरामद की थी।

अधिकारी ने बताया कि सैय्यद से पूछताछ के दौरान प्राप्त सूचना के आधार पर नवी मुंबई के एक होटल में छापेमारी की गई, जहां से अब्दुल वीसम नाम के आरोपी से करीब तीन लाख रुपये की मेफेड्रॉन बरामद की गई।

उन्होंने बताया कि मादक पदार्थ तस्कर गिरोह की दो दिन की पड़ताल में आरोपी दीपक संजीव बंगेरा को घाटकोपर से गिरफ्तार किया गया।

उन्होंने बताया कि बंगेरा के कलीना स्थित परिसर में की गई छापेमारी के दौरान पुलिस को 12.50 करोड़ रुपये कीमत की 25 किलोग्राम मेफेड्रॉन बरामद हुई।

अधिकारी ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस अधिनियम के अतंर्गत कार्रवाई की गई है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 21, 2021 08:49 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).