देश की खबरें | महाराष्ट्र के लातूर जिले में मानसिक रूप से अस्वस्थ व्यक्ति ने अपनी मां की हत्या की
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र के लातूर जिले में मानसिक रूप से अस्वस्थ एक व्यक्ति ने अपनी मां की हत्या कर दी। पुलिस के एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी।
लातूर, 21 फरवरी महाराष्ट्र के लातूर जिले में मानसिक रूप से अस्वस्थ एक व्यक्ति ने अपनी मां की हत्या कर दी। पुलिस के एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी।
अधिकारी के मुताबिक आरोपी व्यक्ति का पिछले 12 वर्षों से मानसिक स्वास्थ्य संबंधी इलाज चल रहा था।
उन्होंने बताया कि यह घटना मंगलवार अपराह्न एमआईडीसी क्षेत्र के वाल्मिकी नगर में हुई।
अधिकारी ने बताया कि पूनमचंद्र कंदाले (40) ने अपनी मां प्रभावती कंदाले (69) को उस समय सिर पर छड़ी से मारा जब वह खाना लेकर उसके कमरे में गई थी। छड़ी के हमले से गंभीर रूप से घायल प्रभावती की मौत हो गयी।
सहायक निरीक्षक शिवाजी देवकाते ने कहा कि पूनमचंद्र मानसिक स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से जूझ रहा है और 2011 से उसका इलाज चल रहा है।
उन्होंने कहा, ‘‘ हमने चिकित्सकीय सलाह पर आरोपी को अस्पताल में रखा है और अदालत को इस बारे में सूचित किया है।’’
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Feb 21, 2024 10:06 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

