देश की खबरें | मानसिक रूप से अस्वस्थ युवक भारत चीन सीमा पर पकड़ा गया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारत चीन सीमा पर सेना के जवानों ने मानसिक रूप से अस्वस्थ एक युवक को पकड़ा है।

उत्तरकाशी, 10 अगस्त भारत चीन सीमा पर सेना के जवानों ने मानसिक रूप से अस्वस्थ एक युवक को पकड़ा है।

हरसिल के पुलिस प्रभारी दिल मोहन सिंह ने बताया कि 22 वर्षीय यह व्यक्ति बिहार का रहने वाला है, उसे सेना ने रविवार को पुलिस को सौंप दिया।

युवक के परिजन ने पुलिस को बताया कि वह मानसिक रूप से बीमार है और पिछले 10 महीनों से लापता था । उन्होंने यह भी बताया कि परिवार में किसी को बताए बिना चले जाना और लंबे अंतराल के बाद लौट आना उसकी आदत में शुमार है ।

पकड़े गए व्यक्ति को सोमवार को यहां की एक स्थानीय अदालत में पेश किया गया जिसने जिला अस्पताल को एक बोर्ड गठित कर उसके मानसिक स्वास्थ्य की जांच करने को कहा है ।

सीमा पर निश्चित क्षेत्र तक ही किसी को जाने की अनुमति दी जाती है और अग्रिम चौकी सोनम तक जाने की अनुमति केवल सेना, भारत-तिब्बत सीमा पुलिस, गंगोत्री राष्ट्रीय पार्क के अधिकारियों तथा प्रशासन को ही है। ऐसे में सीमा के अति संवेदनशील क्षेत्र तक बिना अनुमति के पहुंचना सीमा की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर रहा है।

उत्तरकाशी सीमांत जिला है और यहां गंगोत्री राजमार्ग पर भैरवघाटी से आगे नेलांग की ओर जाने के लिए प्रशासन से इनर लाइन परमिट लेना पड़ता है।

भटवाड़ी के उपजिलाधिकारी सीएस चौहान ने बताया कि प्रशासन केवल नेलांग व जादुंग तक के लिए ही परमिट जारी करता है और इससे आगे जाने की अनुमति नहीं दी जाती है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Tamil Nadu Explosion: विरुधुनगर की पटाखा फैक्ट्री में धमाका, 18 लोगों की मौत, कई घायल (Watch Videos)

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Live Score Update: महाराजा यादविंद्र सिंह स्टेडियम में पंजाब किंग्स बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

KKR vs RR, IPL 2026 28th Match Scorecard: ईडन गार्डन्स स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स को हराकर कोलकाता नाइट राइडर्स ने दर्ज की पहली जीत, रिंकू सिंह ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Live Toss And Scorecard: महाराजा यादविंद्र सिंह स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान ऋषभ पंत ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड