देश की खबरें | पत्नी की मौत के बाद मानसिक रूप से परेशान युवक ने आत्महत्या की
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राजस्थान के बांसवाड़ा जिले के आनंदपुरी थाना क्षेत्र में 30 वर्षीय एक युवक ने एक पेड़ से लटककर कथित तौर पर आत्महत्या कर ली।
जयपुर, छह नवंबर राजस्थान के बांसवाड़ा जिले के आनंदपुरी थाना क्षेत्र में 30 वर्षीय एक युवक ने एक पेड़ से लटककर कथित तौर पर आत्महत्या कर ली।
पुलिस ने बताया कि मृतक अपनी पत्नी की मौत के बाद से अवसाद में था।
थानाधिकारी देवी लाल मीणा के मुताबिक, सुभाष डिंडोर (30) की बीमार पत्नी का लगभग डेढ़ माह पहले निधन हो गया था। उसके दो मासूम बच्चे हैं।
उन्होंने बताया कि सुभाष अपनी पत्नी की याद में अक्सर बारेठ गांव स्थित ससुराल जाता था। वह अपने घर में भी परेशान रहता था।
मीणा के अनुसार, शुक्रवार को सुभाष अपने बच्चों को लेकर ससुराल पहुंचा और फिर किसी काम से आनंदपुरी कस्बे चला गया, जहां देर रात उसने घर के पास एक पेड़ से लटककर कथित तौर पर फांसी लगा ली।
मीणा ने बताया कि सुभाष का शव शनिवार को मिला। पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Nov 06, 2022 02:10 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

