ताजा खबरें | मानसिक रूप से विक्षिप्त व्यक्ति ने मां और बहन की हत्या की
Get latest articles and stories on Latest News at LatestLY. उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले के करेली थाना क्षेत्र में मानसिक रूप से विक्षिप्त एक व्यक्ति ने बुधवार को संपत्ति के विवाद में चाकू से हमला कर अपनी मां और बहन की हत्या कर दी तथा अपने पिता को गंभीर रूप से घायल कर दिया। पुलिस ने यह जानकारी दी।
प्रयागराज, 19 जुलाई उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले के करेली थाना क्षेत्र में मानसिक रूप से विक्षिप्त एक व्यक्ति ने बुधवार को संपत्ति के विवाद में चाकू से हमला कर अपनी मां और बहन की हत्या कर दी तथा अपने पिता को गंभीर रूप से घायल कर दिया। पुलिस ने यह जानकारी दी।
डीसीपी (नगर) दीपक भूकर ने बताया कि करेली थाना क्षेत्र के गौस मोहल्ले से पुलिस को सूचना मिली कि मोहम्मद आरिफ नाम के एक व्यक्ति ने अपने परिवार के सदस्यों पर चाकू से हमला किया है।
उन्होंने बताया कि सूचना पाकी मौके पर पहुंची पुलिस की टीम ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया और आरोपी को हिरासत में ले लिया है।
उन्होंने बताया कि जब पुलिस आरोपी को गिरफ्तार करने का प्रयास कर रही थी तभी उसने मोहल्ले के लोगों और पुलिस पर तेजाब की बोतलें फेंकी। इस घटना में कोई पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल नहीं हुआ है।
भूकर ने बताया कि मोहल्ले के लोगों से पूछताछ में पता चला कि आरोपी मानसिक रूप से विक्षिप्त है।
पुलिस के मुताबिक, मृतकों में आरोपी मोहम्मद आरिफ की मां अनीशा बेगम (65) और बहन निखत (35) शामिल हैं। वहीं आरिफ के पिता मोहम्मद कादिर का एसआरएन अस्पताल में इलाज चल रहा है।
पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 19, 2023 08:58 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

