खेल की खबरें | पुरुष हॉकी राष्ट्रीय चैम्पियनशिप : ओडिशा ने हरियाणा को 5-1 से हराकर खिताब जीता

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. भारत के अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी शिलानंद लकड़ा की हैट्रिक की बदौलत ओडिशा ने शनिवार को यहां फाइनल में हरियाणा को 5-1 से हराकर सीनियर पुरुष राष्ट्रीय हॉकी चैम्पियनशिप का खिताब अपने नाम किया।

चेन्नई, 16 नवंबर भारत के अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी शिलानंद लकड़ा की हैट्रिक की बदौलत ओडिशा ने शनिवार को यहां फाइनल में हरियाणा को 5-1 से हराकर सीनियर पुरुष राष्ट्रीय हॉकी चैम्पियनशिप का खिताब अपने नाम किया।

शिलानंद ने 12 मिनट के अंदर 48वें, 57वें और 60वें मिनट में तीन गोल दागे। रजत आकाश टिर्की (11वें मिनट) ने ओडिशा को बढ़त दिलाई। प्रताप लकड़ा (39वें मिनट) ने फिर तीसरे क्वार्टर में पेनल्टी स्ट्रोक्स पर गोल कर बढ़त दोगुनी की।

चौथे क्वार्टर में शिलानंद ने तीन गोल दाग दिये।

हरियाणा के लिए एकमात्र गोल जोगिंदर सिंह ने 55वें मिनट में किया।

उत्तर प्रदेश ने मणिपुर को 2-1 से हराकर तीसरा स्थान हासिल किया।

उत्तर प्रदेश के लिए भारतीय अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी ललित कुमार उपाध्याय ने छठे मिनट और राजकुमार पाल ने 54वें मिनट में गोल किया।

मणिपुर के लिए एकमात्र गोल मोइरांगथेम रबिचंद्र सिंह ने 43वें मिनट में दागा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान