देश की खबरें | पुलिस अधिकारी गहलोत की आत्महत्या मामले की सीबीआई जांच के लिए आरएलपी ने सौंपे ज्ञापन

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी (आरएलपी)ने बुधवार को थानाधिकारी विष्णु दत्त विश्नोई आत्महत्या मामले की जांच सीबीआई से कराने के लिये मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के नाम का एक ज्ञापन राज्य में सभी जिलों के जिला प्रशासन अधिकारियों को सौंपे।

जियो

जयपुर, 27 मई राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी (आरएलपी)ने बुधवार को थानाधिकारी विष्णु दत्त विश्नोई आत्महत्या मामले की जांच सीबीआई से कराने के लिये मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के नाम का एक ज्ञापन राज्य में सभी जिलों के जिला प्रशासन अधिकारियों को सौंपे।

चूरू के राजगढ में तैनात थानाधिकारी विष्णु दत्त विश्नोई ने अपने क्वार्टर में शनिवार को पंखें से लटकर कथित तौर पर आत्महत्या कर ली थी।

यह भी पढ़े | कोरोना संकट: एक मई से 3,604 श्रमिक विशेष ट्रेनों से 48 लाख से अधिक प्रवासियों को ले जाया गया.

आरएलपी के संयोजक और नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल ने कहा कि मामलें की सीबीआई जांच की मांग पर सरकार पर दबाव बनाने के लिये पार्टी कार्यकर्ताओं ने सभी जिलों में ज्ञापन दिया है।

उन्होंने कहा कि थाना प्रभारी राजनीतिक दबाव में था और राज्य सरकार को मामलें को जांच के लिये सीबीआई को भेजना चाहिए।

यह भी पढ़े | कोरोना संकट: सीएम ममता बनर्जी ने प्रधानमंत्री मोदी और अमित शाह से की अपील, पश्चिम बंगाल की करें मदद, कहा-यह राजनीति का वक्त नहीं.

बेनीवाल ने कहा कि मामलें की सही जांच और न्याय के लिये जांच को सीबीआई से कराने की मांग को लेकर पार्टी ने कल ट्वीटर पर एक डिजिटल मुहिम चलाई थी।

उल्लेखनीय है कि थानाधिकारी बिश्नोई शनिवार सुबह अपने सरकारी क्वार्टर में पंखें से झूलते पाये गये थे। चूरू पुलिस अधीक्षक के नाम सुसाइड नोट में उन्होंने उनके ऊपर चारों और से बनाये गये दबाव को सहन नहीं कर पाने का उल्लेख किया था।

विधानसभा में प्रतिपक्ष के उपनेता राजेन्द्र राठौड सहित भाजपा नेताओं से थानाधिकारी पर दबाव पैदा करने के लिये कांग्रेस की स्थानीय विधायक कृष्णा पूनियां पर आरोप लगाया था जिसे पूनियां ने नकार दिया था।

इस मामले की जांच राज्य पुलिस की सीआईडी—सीबी द्वारा की जा रही है। अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ आत्महत्या के लिये उकसाने का मामला दर्ज किया गया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स ने दिल्ली कैपिटल्स के सामने रखा 194 रनों का टारगेट, ध्रुव जुरेल और रियान पराग ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Stats And Preview: प्लेऑफ की रेस में जीत दर्ज करने उतरेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू