देश की खबरें | सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन के चुनाव कराने के लिए गठित समिति के सदस्यों ने इस्तीफे दिए

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन (एससीबीए) का इस वर्ष चुनाव कराने के लिए गठित चुनाव समिति के सभी तीनों सदस्यों ने इस्तीफे दे दिए।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, 17 जनवरी सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन (एससीबीए) का इस वर्ष चुनाव कराने के लिए गठित चुनाव समिति के सभी तीनों सदस्यों ने इस्तीफे दे दिए।

एससीबीए चुनाव 2020-2021 के लिए चुनाव समिति का अध्यक्ष वरिष्ठ अधिवक्ता जयदीप गुप्ता को बनाया गया था। समिति में हरेन पी रावल और नकुल दीवान भी शामिल थे।

एससीबीए के कार्यकारी सचिव रोहित पांडे को भेजे संयुक्त पत्र में चुनाव समिति के सदस्यों ने कहा कि उन्होंने डिजिटल माध्यम से चुनाव कराने का फैसला किया था तथा इसके लिए डिजिटल कंपनी एनएसडीएल से बात की थी।

पत्र में कहा गया है कि एनएसडीएल के साथ मसौदा समझौता तथा डिजिटल तरीके से चुनाव करवाने में आने वाले अनुमानित खर्च की जानकारी 14 जनवरी को एससीबीए की कार्यकारी समिति को भेज दी गई थी।

पत्र में समिति के सदस्यों ने कहा, ‘‘हमें कार्यकारी समिति से 14 जनवरी को पारित प्रस्ताव मिला। इसमें कुछ फैसले लिए गए थे। इस घटनाक्रम को हम एससीबीए की कार्यकारी समिति द्वारा हमारे निर्देशों को मानने से ‘इनकार’ के रूप में देखते हैं।’’

समिति के सदस्यों ने पत्र में कहा कि समिति के सदस्यों के तौर पर चुनाव कराने के लिए अपने कर्तव्यों का पालन करना उनके लिए संभव नहीं है।

बार एसोसिएशन के कुछ नेता डिजिटल माध्यम से चुनाव कराने के खिलाफ हैं और इस तरह की व्यवस्था चाहते हैं जिसमें वकीलों को स्वयं जाकर वोट देने के साथ ही ऑनलाइन वोट देने की भी सुविधा हो।

इससे पहले, बृहस्पतिवार को एससीबीए के अध्यक्ष दुष्यंत दवे ने इस्तीफा दे दिया था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match Prediction: अहम मुकाबले में जीत के साथ शुरुआत करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, घरेलू सरजमीं पर पलटवार करने उतरेगी वेस्टइंडीज महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

New Zealand Women vs South Africa Women, 4th T20I Match Preview: कल न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच खेला जाएगा चौथा टी20 मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

New Zealand Women vs South Africa Women 4th T20I Match Live Streaming In India: न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच कल खेला जाएगा चौथा टी20 मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे देखें लाइव मैच

\