जरुरी जानकारी | पीएमईएसी के सदस्य ने कहा, भारत को निर्यात ‘महाशक्ति’ बनाने के लिए अवांछित नियमों से निजात जरूरी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. प्रधानमंत्री की आर्थिक सलाहकार परिषद (पीएमईएसी) के अस्थायी सदस्य वी अनंत नागेश्वरन का मानना है कि भारत को निर्यात क्षेत्र में ‘महाशक्ति’ बनाने के लिए अवांछित नियमों से निजात पाना जरूरी है। उन्होंने कहा कि अवांछित नियमों को समाप्त करने से निर्यात क्षेत्र में चीन का अनुकरण करने के लिए भारत को एक शुरुआत मिलेगी।

मुंबई, 14 जुलाई प्रधानमंत्री की आर्थिक सलाहकार परिषद (पीएमईएसी) के अस्थायी सदस्य वी अनंत नागेश्वरन का मानना है कि भारत को निर्यात क्षेत्र में ‘महाशक्ति’ बनाने के लिए अवांछित नियमों से निजात पाना जरूरी है। उन्होंने कहा कि अवांछित नियमों को समाप्त करने से निर्यात क्षेत्र में चीन का अनुकरण करने के लिए भारत को एक शुरुआत मिलेगी।

अकादमिक संस्थान एसपीजेआईएमआर द्वारा मंगलवार को आयोजित संगोष्ठी को संबोधित करते हुए नागेश्वरन ने निर्यात क्षेत्र में भारत को एक बड़ी ताकत बनाने के लिए शुरुआत करने की वकालत की। हालांकि, इसके साथ ही उन्होंने कहा कि इस समय कई देशों में राष्ट्रवाद की लहर है जिसकी वजह से निर्यात करना मुश्किल है।

यह भी पढ़े | COVID-19 Airborne: तीन तरह के होते हैं ड्रॉपलेट, जानिए किससे कितना कोरोना वायरस का है खतरा?.

क्रिया विश्वविद्यालय से जुड़े नागेश्वरन ने कहा, ‘‘हम अभी जिस स्थिति में हैं, मसलन हमारे कारोबार की ऊंची लागत और विधायी और अनुपालन के बोझ, वहां से हम चीन का अनुकरण नहीं कर सकते।

उन्होंने कहा कि यही वजह है कि वियतनाम, मेक्सिको और बांग्लादेश अपने उद्योग चीन से हटा रहे हैं, भारत से नहीं। अभी हम वहां हैं ही नहीं।

यह भी पढ़े | बिहार: पप्पू यादव ने योगी आदित्यनाथ पर लगाया 'जातिवाद' का आरोप.

घरेलू बाजार के बारे में नागेश्वरन ने कहा कि 80 प्रतिशत आबादी के लिए उत्पाद बनाना इस बात पर निर्भर करता है कि उत्पाद पर कितनी लागत बैठ रही है। उन्होंने इस बात का उल्लेख किया कि केंद्र और राज्य सरकारों के स्तर पर लागू अनुपालन का बोझ चिंता बढ़ाता है।

उन्होंने कहा, ‘‘ऐसे में स्पष्ट रूप से इन अवांछित नियमों, अंकुशों और नियमनों से निजात पाने की नीति एक शुरुआत होगी। ऐसा करने पर सरकार कारोबार से निकल सकेगी और एक स्पष्ट मध्यम अवधि का वृद्धि लक्ष्य दे सकेगी।’’

नागेश्वरन ने निर्यात बढ़ाने के प्रयासों को एक ‘प्रक्रिया’ बताते हुए कहा कि इस तरह का दबदबा तीन या छह महीने में हासिल नहीं हो सकता। उन्होंने इस दिशा में एक शुरुआत करने की वकालत की।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Zimbabwe vs South Africa, T20 World Cup 2026 51st Match Live Toss And Scorecard: दिल्ली में जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

India vs West Indies, T20 World Cup 2026 52nd Match Pitch Report: सुपर-8 के अहम मुकाबले में भारत के बल्लेबाज दिखाएंगे दम या वेस्टइंडीज के गेंदबाज करेंगे कमाल? यहां जानें पिच रिपोर्ट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? दिल्ली में जिम्बाब्वे बनाम दक्षिण अफ्रीका मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

Aligarh School Bus Tragedy: अलीगढ़ में बड़ी लापरवाही, चलती स्कूल बस के टूटे फ्लोर से नीचे गिरी 7 साल की बच्ची, पहिये के नीचे आने से मौके पर ही मौत; देखें VIDEO

\