एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | मणिपुर में प्रतिबंधित संगठन का सदस्य गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मणिपुर के काकचिंग जिले से प्रतिबंधित संगठन ‘कांगलीपाक कम्युनिस्ट पार्टी’ (पीपुल्स वॉर ग्रुप) के 42 वर्षीय एक सदस्य को गिरफ्तार किया गया है।

देश की खबरें | मणिपुर में प्रतिबंधित संगठन का सदस्य गिरफ्तार

इंफाल, तीन जनवरी मणिपुर के काकचिंग जिले से प्रतिबंधित संगठन ‘कांगलीपाक कम्युनिस्ट पार्टी’ (पीपुल्स वॉर ग्रुप) के 42 वर्षीय एक सदस्य को गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि गिरफ्तार किए गए व्यक्ति की पहचान मायेंगबाम मोमोचा मेइती के रूप में की गई है और उसे बृहस्पतिवार को बिजॉयपुर मथक लेईकाई इलाके से गिरफ्तार किया गया।

अधिकारी ने बताया कि यह उग्रवादी संगठन जबरन वसूली और कई व्यक्तियों के घरों पर ग्रेनेड रखने के मामलों में संलिप्त पाया गया है।

बिहार के दो प्रवासी मजदूरों की हत्या के सिलसिले में कांगलीपाक कम्युनिस्ट पार्टी (पीपुल्स वॉर ग्रुप) के आठ सदस्यों को पिछले वर्ष दिसंबर में इसी जिले से गिरफ्तार किया गया था।

पुलिस ने बताया कि सुरक्षा बलों ने शुक्रवार को चुराचांदपुर जिले में एक अलग अभियान के दौरान छह आग्नेयास्त्र और गोला-बारूद बरामद किए।

एक अन्य अधिकारी ने बताया कि हथियार और गोला-बारूद चुराचांदपुर के सैबोह गांव के वन क्षेत्र से बरामद किए गए।

पूर्वोत्तर राज्य में पिछले वर्ष मई से जातीय हिंसा में 250 से अधिक लोग मारे गए हैं और हजारों लोग बेघर हुए हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 03, 2025 09:26 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).