देश की खबरें | मेकेदातु विवाद: कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज ने जल शक्ति मंत्री से मुलाकात की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने शुक्रवार को केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत से मुलाकात की और मेकेदातु परियोजना और कावेरी जल प्रबंधन प्राधिकरण (सीडब्ल्यूएमए) की बैठक में परियोजना पर चर्चा करने को लेकर तमिलनाडु की आपत्ति पर विचार-विमर्श किया।

बेंगलुरु/नयी दिल्ली, 17 जून कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने शुक्रवार को केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत से मुलाकात की और मेकेदातु परियोजना और कावेरी जल प्रबंधन प्राधिकरण (सीडब्ल्यूएमए) की बैठक में परियोजना पर चर्चा करने को लेकर तमिलनाडु की आपत्ति पर विचार-विमर्श किया।

केंद्रीय मंत्री के साथ बैठक से पहले, उन्होंने कहा कि वह इस बात पर जोर देंगे कि सीडब्ल्यूएमए तमिलनाडु की आपत्ति के बावजूद 23 जून को अपनी बैठक में परियोजना पर चर्चा करे और इसके कार्यान्वयन के संबंध में अंतिम निर्णय ले।

बोम्मई ने कहा, ‘‘केंद्रीय जल शक्ति मंत्री के साथ बैठक मेकेदातु के संबंध में तमिलनाडु के मुख्यमंत्री द्वारा (प्रधानमंत्री को भेजे) पत्र की पृष्ठभूमि में हो रही है। मैं यहां इस बात पर जोर देने आया हूं कि कावेरी जल प्रबंधन प्राधिकरण के पास जो मामला है उस पर जल्द से जल्द फैसला किया जाए।’’

नयी दिल्ली पहुंचने पर उन्होंने पत्रकारों से बात करते हुए, एक सवाल के जवाब में कहा कि तमिलनाडु सरकार ने उच्चतम न्यायालय के समक्ष एक विविध आवेदन दायर किया है और एक बार राज्य को नोटिस दिए जाने के बाद, सरकार इसका जवाब देगी।

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम. के. स्टालिन ने सीडब्ल्यूएमए को अपनी बैठक में परियोजना प्रस्ताव पर चर्चा करने से रोकने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के हस्तक्षेप का सोमवार को अनुरोध किया था।

स्टालिन ने प्रधानमंत्री को लिखे पत्र में कहा था कि सीडब्ल्यूएमए के कामकाज का दायरा कावेरी मुद्दे पर उच्चतम न्यायालय के फैसले को लागू करने तक सीमित है और यह किसी अन्य विषय पर विचार नहीं कर सकता है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\