देश की खबरें | मेइती संगठन ने मणिपुर संकट के समाधान के लिए पारदर्शी सुरक्षा नीति की मांग की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मेइती संगठन ‘कोऑर्डिनेटिंग कमेटी ऑन मणिपुर इंटिग्रिटी’ (सीओसीओएमआई) ने मणिपुर में जारी जातीय हिंसा से निपटने के लिए राज्य और केंद्र दोनों सरकारों से एक पारदर्शी एवं समयबद्ध सुरक्षा तथा समाधान नीति पेश करने की शनिवार को मांग की।

इंफाल, 25 जनवरी मेइती संगठन ‘कोऑर्डिनेटिंग कमेटी ऑन मणिपुर इंटिग्रिटी’ (सीओसीओएमआई) ने मणिपुर में जारी जातीय हिंसा से निपटने के लिए राज्य और केंद्र दोनों सरकारों से एक पारदर्शी एवं समयबद्ध सुरक्षा तथा समाधान नीति पेश करने की शनिवार को मांग की।

इंफाल घाटी स्थित कई नागरिक समाज संगठनों के समूह सीओसीओएमआई ने “नार्को-आतंकवाद संबंधी गतिविधियों को लेकर मणिपुर, मिजोरम और चिन राज्य (म्यांमार) के प्रभावशाली व्यक्तियों और संस्थाओं के बीच कथित साठगांठ” की गहन जांच का भी आह्वान किया।

सीओसीओएमआई ने इन खतरों का मुकाबला करने के लिए केंद्र और राज्य सरकार से ठोस कार्रवाई करने की भी अपील की।

संगठन ने एक बयान में कहा, “मणिपुर संकट को व्यापक रूप से हल करने के लिए राज्य और केंद्र दोनों सरकारों की ओर से एक पारदर्शी एवं समयबद्ध सुरक्षा और समाधान नीति की आवश्यकता है।”

मणिपुर में मेइती और कुकी-जो समुदाय के बीच जातीय संघर्ष में 250 से अधिक लोग मारे जा चुके हैं और हजारों लोग बेघर हुए हैं।

भारत-म्यांमा सीमा पर एक भूमिगत सुरंग के कथित अस्तित्व से जुड़ी खबरों पर प्रतिक्रिया देते हुए सीओसीओएमआई ने कहा, “मादक पदार्थों और अवैध हथियारों की तस्करी में मदद करने वाली संरचना” और अन्य बुनियादी ढांचे को नष्ट करने के लिए तत्काल उपाय किए जाने चाहिए।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान