जरुरी जानकारी | एमईआईएल मई तक ओएनजीसी के लिए 15 रिग्स चालू करेगी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी ओएनजीसी से 47 तेल एवं गैस रिग्स की आपूर्ति का ऑर्डर पाने वाली मेघा इंजीनियरिंग एंड इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड (एमईआईएल) ने इस साल मई के अंत तक 15 रिग्स को चालू करने की उम्मीद जताई है।

भीमावरम (आंध्र प्रदेश), आठ मार्च सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी ओएनजीसी से 47 तेल एवं गैस रिग्स की आपूर्ति का ऑर्डर पाने वाली मेघा इंजीनियरिंग एंड इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड (एमईआईएल) ने इस साल मई के अंत तक 15 रिग्स को चालू करने की उम्मीद जताई है।

ढांचागत क्षेत्र की कंपनी एमईआईएल के तकनीकी प्रमुख (रिग्स परियोजना) के सत्यनारायण ने मंगलवार को कहा कि इन 15 में से अधिकांश रिग्स अपने संबंधित गंतव्यों पर पहुंचाए जा चुके हैं और जल्द ही इनके क्रियान्वयन की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।

उन्होंने संवाददाताओं से कहा, “ओएनजीसी से हमें कुल 47 रिग्स का ऑर्डर मिला था जिनमें से 20 वर्कओवर रिग्स हैं जबकि 27 लैंड ड्रिलिंग रिग्स हैं। हम पहले चरण में 15 रिग्स को इस साल मई के अंत तक शुरू कर पाने की स्थिति में होंगे। इनमें से 10 ड्रिलिंग रिग्स हैं जबकि पांच वर्कओवर रिग्स होंगे।”

उन्होंने कहा कि 20 वर्कओवर रिग्स की क्षमता 50-150 टन की है जबकि लैंड ड्रिलिंग रिग्स की क्षमता 1500-2000 एचपी की है।

अभी तक एमईआईएल ने 10 ड्रिलिंग रिग्स की आपूर्ति की है। इनमें से तीन रिग्स पहले ही चालू हो चुके हैं जबकि सात रिग्स स्थापना एवं शुरू किए जाने के दौर में हैं। ओएनजीसी के विभिन्न तेल-क्षेत्रों में अगले चार-पांच हफ्तों में ये भी काम करना शुरू कर देंगे।

सत्यनारायण ने कहा कि 47 में से छह रिग्स की दूसरी खेप भी ओएनजीसी को निर्धारित समय पर भेज दी जाएगी।

एमईआईएल असम के शिवसागर, आंध्र प्रदेश के राजमुंदरी, गुजरात के अहमदाबाद, अंकलेश्वर, मेहसाणा एवं काम्बे, त्रिपुरा के अगरतला और तमिलनाडु के करइकल में ओएनजीसी की परिसंपत्तियों को इन रिग्स की आपूर्ति करेगी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

LSG vs CSK, IPL 2026 59th Match Winner Prediction: इकाना स्टेडियम में आज लखनऊ सुपर जायंट्स और चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

वचनानंद स्वामी पर POCSO एक्ट के तहत मामला दर्ज: नाबालिग के यौन उत्पीड़न के आरोप में घिरे हरिहर मठ के पूर्व प्रमुख

LSG vs CSK, IPL 2026 59th Match Ekana Stadium Pitch Report: इकाना स्टेडियम में आज चेन्नई सुपरकिंग्स के बल्लेबाज करेंगे रनों की बरसात या लखनऊ सुपरजायंट्स के गेंदबाज लाएंगे विकेटों का तूफान? महा मुकाबले से पहले जानें पिच रिपोर्ट

Etah Viral Video: एटा में बुजुर्ग महिला की बहादुरी, लुटेरों ने नाले में फेंका और बेरहमी से पीटा; फिर भी नहीं छोड़ा अपना पर्स