देश की खबरें | मेहुली, तिलोत्तोमा को एशियाई एयरगन चैंपियनशिप में स्वर्ण
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मेहुली घोष और तिलोत्तोमा सेन ने कोरिया के दीगू में चल रही 15वीं एशियाई एयरगन चैंपियनशिप में शनिवार को स्वर्ण पदक जीते।
नयी दिल्ली, 12 नवंबर मेहुली घोष और तिलोत्तोमा सेन ने कोरिया के दीगू में चल रही 15वीं एशियाई एयरगन चैंपियनशिप में शनिवार को स्वर्ण पदक जीते।
मेहुली ने फाइनल में कोरिया की चो उनयुंग को 16-12 से हराकर महिलाओं की 10 मीटर एयर राइफल स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता। कजाकिस्तान की ले एलेक्जेंड्रा ने कांस्य पदक हासिल किया।
महिलाओं की 10 मीटर एयर राइफल में भारत ने स्वर्ण और रजत पदक जीते। तिलोत्तमा ने फाइनल में हमवतन नैन्सी को 17-12 से हराकर सोने का तमगा जीता, जबकि जापान की नोबता मिसाकी ने कांस्य पदक हासिल किया।
भारतीय निशानेबाजों ने इस टूर्नामेंट में अपने अभियान की सकारात्मक शुरुआत की थी तथा शुक्रवार को पहले दिन एक स्वर्ण, एक रजत और एक कांस्य पदक हासिल किया था।
ओलंपियन दिव्यांश सिंह पंवार ने पुरुषों की 10 मीटर एयर राइफल जूनियर स्पर्धा में स्वर्ण पदक हासिल किया जबकि इसी स्पर्धा के सीनियर वर्ग में किरण अंकुश जाधव ने रजत पदक जीता।
श्री कार्तिक साबरी राज रविशंकर ने पुरुषों के जूनियर वर्ग के एयर राइफल में कांस्य पदक जीता।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Nov 12, 2022 05:22 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

