देश की खबरें | पासपोर्ट में अपनी मां का नाम बदलवाना चाहती हैं महबूबा मुफ्ती की बेटी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पीडीपी अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती की छोटी बेटी ने अपने पासपोर्ट में अपनी मां का नाम बदलकर महबूबा सैयद करने की मांग की है।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

श्रीनगर, 23 अगस्त पीडीपी अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती की छोटी बेटी ने अपने पासपोर्ट में अपनी मां का नाम बदलकर महबूबा सैयद करने की मांग की है।

इस संबंध में इर्तिका जावेद ने एक स्थानीय समाचार पत्र में एक सूचना प्रकाशित कराई थी। सूचना के अनुसार, “ मैं इर्तिका जावेद पुत्री जावेद इकबाल शाह, निवासी फेयरव्यू हाउस गुपकर रोड, श्रीनगर, कश्मीर-190001, अपने पासपोर्ट में अपनी मां का नाम महबूबा मुफ्ती से बदलकर महबूबा सैयद कराना चाहती हूं।’’

यह भी पढ़े | Bihar Panchayat Primary School Teachers Recruitment: पंचायत प्राथमिक विद्यालय शिक्षक भर्ती को लेकर बिहार सरकार का बड़ा ऐलान, केवल राज्य के निवासी ही कर सकते हैं आवेदन.

नोटिस में लिखा गया है, ‘‘अगर किसी को इस बारे में कोई आपत्ति है तो कृपया सात दिन की अवधि के भीतर संबंधित अधिकारियों से संपर्क कर सकते हैं। उसके बाद किसी आपत्ति पर विचार नहीं किया जाएगा।’’

महबूबा मुफ्ती और उनके पति साथ नहीं रहते हैं।

यह भी पढ़े | Bihar Assembly Election 2020: बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने पार्टी कार्यकर्ताओं का बड़ा हौसला, मोदी सरकार की गिनाई उपलब्धियां.

इन दंपती की दो बेटियां इल्तिजा और इर्तिका हैं। बड़ी बेटी ने अपनी मां के नक्शेकदम पर चलते हुए मुफ्ती उपनाम अपनाया है, जबकि छोटी बेटी अपने पिता के करीब लगती हैं।

महबूबा फिलहाल अपने सरकारी आवास पर नजरबंद हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\